scriptवह फैसला जिसमें न राहुल गांधी की चली, न ही वसुंधरा राजे की… | Rajasthan assembly election 2018 female candidates list udaipur | Patrika News

वह फैसला जिसमें न राहुल गांधी की चली, न ही वसुंधरा राजे की…

locationउदयपुरPublished: Dec 01, 2018 05:03:26 pm

www.patrika.com/rajasthan-news

धीरेन्द्र जोशी/उदयपुर . कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल महिलाओं को विधानसभा पहुंचाने में मौका देने बहुत पीछे हैं। टिकट को लेकर मारामारी के बीच महिलाओं को पर्याप्त मौका नहीं मिल पा रहा है। इस चुनाव में दोनों ही पार्टियों से महिला नेताओं को बड़ी उम्मीद थी लेकिन गिनती के टिकट ही दिए गए।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गत दिनों जब सागवाड़ा आए तो उन्होंने कहा था कि सूची में महिलाओं की संख्या अच्छी नहीं हुई तो सूची फाइनल नहीं करूंगा लेकिन कांग्रेस ने उदयपुर संभाग की 28 में से दो सीटों पर ही महिला को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की बात करें तो प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद मेवाड़ में पार्टी ने एकमात्र राजसमंद सीट पर महिला प्रत्याशी को उतारा है। जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की बराबर भागीदारी की बात करने वाले ही उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं। संभाग के छह जिलों की वर्ष 2013 और वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो महिला प्रत्याशियों की संख्या काफी कम है। वर्ष 2013 में 6.85 प्रतिशत एवं वर्तमान चुनाव में मात्र 6.80 प्रतिशत महिला प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। प्रतापगढ़ जिला ऐसा है वहां दोनों चुनाव में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है।
READ MORE : VIDEO : राजस्थान के वे पोलिंग बूथ्स, जहां आज तक बिजली नहीं पहुंची, लेकिन नेता वोट मांगने जरूर पहुंचे…

जिला : विधानसभा सीटें : कुल प्रत्याशी : महिला प्रत्याशी
उदयपुर : 08 : 68 : 05
चित्तौडगढ़़ : 05 : 63 : 02
प्रतापगढ़ : 02 : 16 : 00
राजसमंद : 04 : 38 : 01
डूंगरपुर : 04 : 28 : 06
बांसवाड़ा : 05 : 35 : 03
वर्ष 2013 , कुल प्रत्याशी 248, महिला प्रत्याशी 17

———

जिला : विधानसभा सीटें : कुल प्रत्याशी : महिला प्रत्याशी
उदयपुर : 08 : 62 : 07
चित्तौडगढ़़ : 05 : 50 : 00
प्रतापगढ़ : 02 : 14 : 00
राजसमंद : 04 : 47 : 01
डूंगरपुर : 04 : 28 : 04
बांसवाड़ा : 05 : 34 : 04
वर्ष 2018 , कुल प्रत्याशी 235, महिला प्रत्याशी 16
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो