script

उदयपुर में कटारिया को इस क्षेत्र में मिले सबसे कम वोट, तो गिरिजा यहां पिछड़ी …

locationउदयपुरPublished: Dec 13, 2018 12:06:08 pm

Rajasthan Assembly Election Udaipur Result

मुकेश हिंगड/उदयपुर. विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद राजनीतिक दलों ने बूथों पर अपनी मेहनत की समीक्षा शुरू कर दी है। बूथ की जिम्मेदारी संभाल रहे कितने कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस अग्नि परीक्षा में फेल-पास हुए, इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हालांकि इनमें से कई ने पार्टी मुखियाओं को कह दिया कि उन्होंने तो पहले ही आशंका जता दी कि इन क्षेत्रों में प्रदर्शन ठीक नहीं रहेगा। भाजपा के गुलाबचंद कटारिया की बात करें तो उनको बूथ संख्या 37 में मल्लातलाई स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गरीब नगर (मगरी वाला) के कमरा नंबर 1 से 609 मत में से मात्र 7 वोट मिले जबकि कांग्रेस की गिरिजा व्यास को वहां 596 वोट मिले। इसी प्रकार गिरिजा व्यास को बूथ संख्या 146 सेंट एंथोनी सी. सै. स्कूल सेक्टर चार पर 345 मत में से 68 वोट ही मिले जबकि गुलाबचंद कटारिया को 238 वोट ही मिले।

गिरिजा को यहां सबसे कम वोट मिले
बूथ सं. संस्थान ; गिरिजा ;कटारिया
49 अम्बामाता-6 ; 193 ; 441
77 श्रमजीवी-14 : 176 : 325
86 एवन स्कूल-2 : 151 : 356
93 आयड़-4 : 178 : 505
107 भू-विज्ञान-22 : 145 : 441
120 विद्यानिकेतन-4 : 246 : 604
123 गुरुनानक स्कूल-10 : 181 : 500
146 सेंट एंथोनी से.4 : 68 : 238
169 जगदीश चौक-4 : 96 : 233
178 पोरवालों का नोहरा-बायां : 176 : 439
184 भोईवाड़ा बायां भाग : 73 : 212
202 बामावि.धानमंडी दायां : 138 : 430
209 आरएवी-18 : 85 : 233
214 उमावि धानमंडी-25 : 122 : 304
READ MORE : अपने पहले ही चुनाव में राजस्थान में दो सीटें जीतने वाली वह पार्टी जिसने नरेन्द्र मोदी को भी दे दी मात…


कटारिया को यहां सबसे कम वोट मिले

बूथ सं. : संस्थान : गिरिजा : कटारिया
14 राम मनोहर लोहिया नगर : 670 : 32
32 अम्बामाता गांधीनगर : 360 : 184
36 गरीबनगर मल्लातलाई : 715 : 67
37 गरीबनगर मल्लातलाई- 1 : 596 : 07
37-ए गरीबनगर मल्लतलाई : 387 : 16
64 चमनपुरा-1 : 817 : 16
65 चमनपुरा-2 : 540 : 184
87 सनबीम स्कूल-1 : 383 : 79
113 रूपनगर-2 : 439 : 89
158 मीट बाजार हाथीपोल : 605 : 55
161 महावतवाड़ी बायां भाग : 567 : 113
165 म.वि.म.गणेशघाटी : 621 : 18

ट्रेंडिंग वीडियो