उदयपुर

मेवाड़ का वह इतिहास जो विधानसभा चुनाव के परिणामों के साथ हमेशा के लिए बदल गया…

Rajasthan Assembly Election Udaipur Result LIve Update

उदयपुरDec 12, 2018 / 04:18 pm

Sikander Veer Pareek

मेवाड़ का वह इतिहास जो विधानसभा चुनाव के परिणामों के साथ हमेशा के लिए बदल गया…

डॉ. सुशीलसिंह चौहान/उदयपुर. इस विधानसभा चुनाव में दक्षिणी राजस्थान को लेकर राजनीतिक विश्लेषणों के सभी दावों को धराशायी करते हुए जनता जनार्दन ने नया अध्याय लिखा है। अब तक यह माना जाता रहा है कि प्रदेश में सत्ता का राज‘पथ’ दक्षिणी राजस्थान से होकर जाता है, लेकिन इस बार जनता जर्नादन ने इस मिथक को तोड़ दिया। प्रदेशभर में कांग्रेस की लहर होते हुए भी संभाग में कमल खिला। सलूम्बर विधानसभा सीट को लेकर वह भ्रम भी टूटा कि यहां से जीतने वाले प्रत्याशी की पार्टी ही सत्ता पाती है। वागड़ की राजनीति में अहम बदलाव यह रहा कि यहां चुनाव के ठीक पहले सामने आई बीटीपी (भारतीय ट्राइबल पार्टी) ने डूंगरपुर जिले चौरासी व सागवाड़ा सीट पर अपना खाता खोलते हुए विधानसभा में पहुंच बनाई। डूंगरपुर की राजनीति में आए बदलाव ने नई चिंताएं खड़ी कर दी है।
कमल खिला, पिछड़े
संभाग के उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडगढ़़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर जिलों की कुल 28 विधानसभा सीटों में से 15 सीट भाजपा ने जीती। दूसरी ओर जनाक्रोश के चलते कोटा, भरतपुर, जोधपुर ओर जयपुर संभाग में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा, वहीं दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी अंचल ने कमल की लाज रखी है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 10 सीट खोकर 15 सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। दूसरी ओर संभाग में कांग्रेस पार्टी ने खुद की स्थिति सुधारते हुए 10 सीट पर हासिल की। पहले महज दो सीटें मिली थीं।
 

READ MORE : राजस्थान में लाखों वोट पड़़ेे नोटा पर… सबसे ज्यादा इस जिले में..नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

 

बगावत का ‘फल’
बांसवाड़ा की कुशलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की बागी रमीला खडिय़ा ने चुनावी जीतकर पार्टी को उनकी अहमियत का आभास करवाया। रमीला ने कांग्रेस और जनता दल के गठबंधन और भाजपा को एक साथ समेटते हुए खुद की जीत सुनिश्चित की। संभाग में एकमात्र बागी विधानसभा पहुंचा।

यहां खिला कमल
बांसवाड़ा जिले की कुल 5 विधानसभा सीट में से गढ़ी व घाटोल पर भाजपा जीत दर्ज कर सकी है। इसी तरह प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर वरिष्ठ भाजपा नेता व केबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जनता ने उनके पुत्र हेमंत मीणा को अस्वीकार किया। इसी जिले धरियावद विधानसभा सीट में भाजपा को जीत मिली। डूंगरपुर में भाजपा को आसपुर सीट पर ही संतोष करना पड़ा। चित्तौडगढ़़ में बड़ी सादड़ी, कपासन व चित्तौडगढ़़ सीट और राजसमंद में राजसमंद व कुंभलगढ़, उदयपुर जिले में उदयपुर शहर, उदयपुर ग्रामीण, सलूम्बर, झाड़ोल, गोगुंदा, मावली सीट बचाने में भाजपा कामयाब रही।

Home / Udaipur / मेवाड़ का वह इतिहास जो विधानसभा चुनाव के परिणामों के साथ हमेशा के लिए बदल गया…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.