scriptडिजिटलवार: मैदान से दूर आईटी मंत्र का जादुई डंडा फिराएगी ‘डिजिटल’ टीम…भाजपा की तैयारी पूरी | Rajasthan Assembly Elections 2018 | Patrika News

डिजिटलवार: मैदान से दूर आईटी मंत्र का जादुई डंडा फिराएगी ‘डिजिटल’ टीम…भाजपा की तैयारी पूरी

locationउदयपुरPublished: Sep 21, 2018 04:01:04 pm

Submitted by:

Krishna

www.patrika.com/rajasthan-news

digital

digital india

भुवनेश पंड्या/उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी की डिजिटल इस बार चुनावी मैदान से दूर रहकर भी काफी नजदीक रहेगी। टीम पूरी तैयारी के साथ आईटी मंत्र का जादू बिखेरेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गुरु मंत्र से अभिभूत उदयपुर जिले व संभाग की टीम ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है तो इसका दूसरा हिस्सा नमो एप के रूप में कार्य करेगा। देश दुनिया में भाजपा को लेकर होने वाली पल-पल की अपडेट ही नहीं बल्कि सभी राजनीतिक दलों की ओर से भाजपा को लेकर होने वाली हर करवट हर हरकत पर ये टीम नजरें गड़ाए रहेगी। दिल्ली से लेकर सीधे किसी गांव के बूथ तक हर कार्यकर्ता को अपडेट रखने के लिए इस बार डिजिटली प्रशिक्षण दिया गया है।
ऐसे काम करेगी डिजिटल टीम

डिजिटल टीम के जिला संयोजक यशवन्त मंडावरा ने बताया कि पूरे देश का आईटी का अलग खाका तैयार किया गया है। इसमें उदयपुर जिले में संयोजक के साथ 20 लोग, 12 मंडलों में प्रत्येक मंडल के संयोजक व उसके साथ दस लोग जुड़े हैं, प्रत्येक बूथ पर पांच स्मार्ट फोन वाले कार्यकर्ताओं की की टीम तैयार की जा रही है। यानी केन्द्र से लेकर सीधे बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता इस टीम का हिस्सा रहेगा। जैसे शहरी और ग्रामीण हिस्सा अलग-अलग कार्य करेगा।
ये रहेगा काम:

सरकार की योजनाएं, अच्छे काम, हर अपडेट, ऐसी बातें जो जनता में सरकार की छवि को बेहतर कर सकती है, या भाजपा के ऐसे पक्ष जो लोगों को जोडऩे में काम आ सकते हो, उस हर जानकारी को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। विभिन्न सोश्यल मीडिया के माध्यमों से लोगों तक पहुंचाएंगे। एक से एक जानकारी को वायरल किया जाएगा। देश में कही भी कोई लाभार्थी वाली बात या कोई अपडेट्स होगी तो इसे एफबी, ट्विटर, वाट्सएप व इंस्टाग्राम पर के माध्यम से लोगों तक ले जाया जाएगा। साथ ही ये टीम हेज टेक के माध्यम से ट्रेंडिंग भी करवाएगी, ताकि हर व्यक्ति को टॉप ट्रेंड में सबसे पहले ये ही नजर आए। इसके साथ ही यदि कोई अन्य दल पार्टी के लिए कुछ गलत जानकारी या डेटा शेयर करता है, तो तत्काल इसका काउन्टर किया जाएगा, सही जानकारी के साथ, ताकि लोगों में सरकार की छवि ना बिगड़े।
सरकार के बड़े से बड़े व्यक्ति तक पहुंचा सकेगा

नमो एप के जिला संयोजक संयोजक यश शर्मा ने बताया कि भाजपा ने अपने नमो एप को बेहद विस्तार दिया है। इस एप पर ना केवल दलगत जानकारी या सूचनाएं मिलेंगी, बल्कि आमजन सीधे अपनी बात सीधे सरकार के बड़े से बड़े व्यक्ति तक पहुंचा सकेगा, इतना ही नहीं इस एप में भाजपा के केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य के मंत्रियों व पदाधिकारियों, प्रत्येक सेगमेंट के कार्यकर्ता, जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं, मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के अलग-अलग लॉगिन है। साथ ही आमजन के लिए अलग से ये सुविधा दी गई है कि वह अपने क्षेत्र या समीप की हर समस्या को तत्काल इस एप के जरिए संबंधित तक पहुंचाकर समाधान पा सके।
कार्यकर्ता सीधे पहुंचेगा पीएम तक

नमो एप का डाटा नेशनल सर्वर है, नमो एप सभी को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस एप पर संगठन व सरकार का हर डाटा सही रहेगा। यदि आगे कोई भी जानकारी लोगों तक देनी है, तो यहां से उठाकर फॉरवर्ड की जा सकेगी। गलत जानकारी रोकने के लिए इसे भाजपा के सही डाटा उपलब्ध करवाया जाएगा। मेजर पीएम से सीधे बात हो सकेगी। मोदी के पास सीधे ही पहुंचेगा और लम्बी चौड़ी प्रक्रिया को पीछे छोड़ सीधे ही पीएम तक पहुंचेगा, कोई भी जानकारी या शिकायत देनी है, तो सीधे वहां से एक्शन होगा। एप में वाट्सएप जैसे चलता है, ऐसे ही भाजपा का वाट्सएप रहेगा, जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर एप पर चेट बॉक्स से बात कर सकेंगे। नमो एप की सेंट्रल टीम बातचीत पर नजर रखेगी। यदि कोई बात पूछी जाएगी, पार्टी के पदाधिकारियों को इस एप को एक घंटा देना होगा। ताकि हर समस्या, बातचीत व अन्य बातों को तत्काल देखना होगा। कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन भी जुड़े रहेंगे। नमो एप के संभाग उदयपुर में प्रभारियों की दस लोगों की टीम है। संभाग की टीम में प्रत्येक जिले का लीडर रहेगा। प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता सीधे ही इस पर अपनी हर बात दे सकेगा। जरूरत के आधार पर इसे पीएम तक भी पहुंचाया जा सकेगा। यहीं नहीडिजिटलवार: मैदान से दूर आईटी मंत्र का जादुई डंडा फिराएगी ‘डिजिटल’ टीम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो