यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने शनिवार को टाउनहॉल सुखाडिय़ा रंगमंच पर भाजपा देहात के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान के कार्यभार ग्रहण समारोह में कही। कटारिया ने कहा कि हमारे किसी के दिमाग में कांग्रेस जैसी बू आ गई तो जनता रगड़ कर रख देगी।
मुख्यमंत्री गहलोत के संघ के राजनीति में आने के बयान पर सीएम को निशाने पर लेते उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तीन पीढिय़ां यही भाषा बोलते-बोलते थक गई लेकिन, संघ आगे बढ़ता रहा, बढ़ता रहेगा और आपकी अच्छी भली कांग्रेस पार्टी थी, वह कोने में घुस गई है। इससे पहले सुबह एक बयान में कटारिया ने कहा कि पटेल की सोच के अनुसार देश चलता तो भारत दुनिया में आगे बढ़ता। कार्यक्रम में कटारिया ने कहा कि संघ को रगडऩे की बात करने वाले यह समझ लें कि संघ रगडऩे की चीज नहीं है, संघ हम सबको गढऩे वाली फैक्ट्री है। अटल बिहारी वाजपेयी व नरेन्द्र मोदी भी उसी पाठशाला से निकले हैं। भाजपा देश चमकाने के लिए है, नेतागिरी चमकाने के लिए नहीं। कटारिया ने कहा कि राजनीति में गंदेपन को खत्म करना होगा।

पांचों जिलाध्यक्ष देंगे मार्गदर्शन कार्यक्रम में देहात जिला के 5 पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ जिले की विधानसभा व मंडलों के पदाधिकारी भी पहुंचे। कटारिया ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष मार्गदर्शन दें, पार्टी मजबूत होगी। कई संगठनों ने चौहान का अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम को चित्तौडगढ़़ सांसद सीपी जोशी, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, विधायक धर्मनारायण जोशी, फूलसिंह मीणा, अमृतलाल मीणा, बाबू लाल खराड़ी आदि ने संबोधित किया।