script

मेवाड़ की बेटी किरण माहेश्वरी के आज अंतिम दर्शन, फिर कोविड प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार

locationउदयपुरPublished: Dec 01, 2020 08:22:06 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

राजस्थान की पूर्व मंत्री एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी का आज उदयपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

किरण माहेश्वरी File Pic.

किरण माहेश्वरी File Pic.

उदयपुर. राजस्थान की पूर्व मंत्री एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी का आज सुबह उदयपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

किरण के अम्बामाता स्थित निवास पर मंगलवार सुबह 8 से 9.30 बजे तक कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका पार्थिव देह दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा रानी रोड मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। मंगलवार की भोर में किरण के अंतिम दर्शन होने के बाद उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी।

इससे पूर्व किरण का पार्थिव देह एम्बुलेंस से सोमवार की शाम 7.16 बजे उदयपुर के गींताजलि हॉस्पिटल लाया गया। इससे पूर्व मेदांता हॉस्पिटल से उनकी पार्थिव देह सोमवार सुबह उदयपुर के लिए एम्बुलेंस से रवाना हुई, बीच में उनके विधानसभा क्षेत्र राजसमंद में भी कुछ समय के लिए रोक वहां जमा लोगों ने अंतिम दर्शन किए, फिर शाम को उनका पार्थिव देह उदयपुर लाया गया, एम्बुलेंस के पीछे कई कार्यकर्ता वाहन लेकर चल रहे थे।

किरण के निधन पर उदयपुर व राजसमंद में शोक की लहर छा गई। देश-प्रदेश व स्थानीय नेताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने उनके निधन पर दु:ख जताया। उल्लेखनीय है कि भाजपा की दिग्गज महिला नेता 59 वर्षीय किरण के पिछले दिनों कोविड पॉजिटिव आने के बाद से उनका मेदांता हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। उनके फेफड़े में संक्रमण ज्यादा फैल गया और बीती रात उनका निधन हो गया था।

किरण के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया आदि ने दु:ख व्यक्त किया।

ट्रेंडिंग वीडियो