—– बोर्ड ने मांगी सूचना कि कितने केन्द्रों पर सीसीटीवी है किस पर नहीं बोर्ड ने विभाग से सूचना मांगी है कि कितने परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इस पर विभाग ये जानकारी जुटा रहा है, हालांकि जानकारी ये है कि सभी निजी स्कूलों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
—- ये रहेगा समय: सीनियर सैंकण्डरी- पांच मार्च से समय सुबह 8.30 से 12.45 बजे तक होगा। सैंकडरी- 12 मार्च से समय 8.30 से 12.45 बजे तक रहेगा। —- बैठक में दी जानकारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा 2020 के सुचारू संचालन एवं समुचित व्यवस्थाओं को लेकर एक दिवसीय बैठक राउमावि भुवाणा के सभागार में हुई। इसमें प्रधानाचार्य मनोज दीक्षित ने स्वागत उदबोधन दिया। संदर्भ व्यक्ति देशपाल सिंह शेखावत तथा दीपक प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, सुरक्षा व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष, प्रश्न.पत्र वितरण व्यवस्था, चौकी पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका तथा परीक्षा की संवेदनशीलता विषयक जानकारी दी। एडीओ कपिला कंठालिया ने सभी पेपर कोऑर्डिनेटर कम माइक्रो ऑब्जर्वर से कहा कि नकल करने की प्रवृति तथा अनुचित साधनों पर प्रभावी रोकथाम की पुख्ता व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। इस कार्यशाला में 39 पुलिस चौकी व 25 पुलिस थानो पर नियुक्त पेपर को-ऑर्डिनेटर कम माइक्रो ऑब्जर्वर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा प्रशिक्षण प्राप्त किया। बैठक का संचालन जय भावसार ने किया।
—- आधा घंटा पहले पहुंचेंगे पेपर एडीओ कंठालिया ने बताया कि पेपर तय परीक्षा केन्द्र पर शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले पुलिस चौकी या थानो से सुरक्षा में पहुंचेंगे। —-