संघ राजनीति नहीं करता है, अपनी बुद्विृ को ठीक कर ले, जो आपकी अच्छी भली कांग्रेस पार्टी थी वह कौने में घूस गई है और अब राज के भभेटे आ रहे है इसलिए हल्की भाषा का प्रयोग कर रहे है।
कटारिया ने कहा कि पटेल की सोच के अनुसार देश चलता तो देश दुनिया में आगे चलता। उन्होंने चेतावनी दी कि संघ के बारे में ही कोई चर्चा करने के लिए सामने आ जाए पता चल जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत Ashok Geholt ने शुक्रवार को उदयपुर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व आरएसएस को निशाने पर लिया है।
उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर रतनपुर बॉर्डर पर जाने से पूर्व मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रेम, भाईचारे व सदभावना का संदेश देवे।
उनको छूआछूत,भेदभाव के खिलाफ अभियान छेड़ना चाहिए। आरएसएस सदभावना का काम करें, पीछे रहकर भाजपा को जिताने का काम कर रहे है। गहलोत ने कहा कि खुद को आरएसएस भाजपा में मर्ज कर ले। आगे आए राजनीतिक पार्टी बनें।
उन्होंने कहा था कि देश में अशांति का माहौल है। पीएम को चाहिए देश के नाम संदेश जारी करें जो हिंसा को बढावा दे रहे है उनकी निंदा करें। वे क्यों नहीं कर रहे है।
एक बार बोलने के बाद उनके मुंह पर ताले क्यों लग गए है, वे बोलेंगे तो हिंसा रुकेंगी। गहलोत ने कहा कि आज भी मांग करता हूं कि PM देश की जनता को संबोधित करें।
वीडियो देखे....