script

चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस बदलेगी घर का कुनबा

locationउदयपुरPublished: Oct 02, 2018 02:24:10 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

www.patrika.com/rajasthan-news

rajasthan election

Rajasthan Election 2018 Voter List of Sikar District

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर . विधानसभा चुनाव और टिकट बंटवारे से पूर्व कांग्रेस अपने कुनबे में बदलाव करने जा रही है। संगठन में इस बदलाव से कई नए चेहरे सामने आएंगे, वहीं निढल्लों की छुट्टी होगी। इस बार कार्यकारिणी के मापदंड को भी बदला गया है। अब जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) 51 की जगह 95 पदाधिकारी होंगे। इस बार सह सचिव नया पद सृजित किया तो प्रवक्ता एक की बजाय पांच होंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने संगठन को मजबूत करने के लिए इस बार कुछ बदलाव किए हैं और उसी तर्ज पर पूरे प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जा रहा है। डीसीसी में अध्यक्ष अपनी मनमर्जी नहीं करें और पीसीसी ने उसी के तहत सभी जिलाध्यक्षों को कार्यकारिणी तैयार करने को कहा है। प्रदेश के कुछ जिलों ने तो कार्यकारिणी उसके अनुरूप गठित कर दी है। उदयपुर शहर व देहात कांग्रेस भी कार्यकारिणी को अंतिम रूप दे चुकी है, प्रदेश अध्यक्ष से अनुमोदन के बाद इसकी घोषणा होगी।
READ MORE : बाल श्रम करवाने वालो के विरूद्ध हो कठोर कार्रवाई – माधुरी वर्मा

अब संगठन महामंत्री मजबूत
पहले अध्यक्ष के बाद महासचिव महत्वपूर्ण पद था लेकिन महासचिव एक नहीं, बहुत होते थे। अब अध्यक्ष के बाद संगठन महामंत्री अहम पद होगा। इस पद पर एक ही व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रवक्ता पद पर पार्टी ने विशेष जोर दिया है, अब एक की बजाय पांच प्रवक्ता रखे जाएंगे ताकि पार्टी का पक्ष मजबूती से रख सकें। इन्हें सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी जाएगी।
तीन उपाध्यक्ष को विशेष जिम्मेदारी
जिला कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष में से तीन उपाध्यक्ष को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी। इनमें एक-एम सोशल मीडिया, मीडिया और विधि विभाग के प्रभारी होंगे।

READ MORE : क्षमा करने से मिलती है भीतरी खुशी, महावीर युवा मंच संस्थान का सामूहिक क्षमापना समारोह, 20वां सामूहिक विवाह 26 जनवरी को
ऐसे होगी कार्यकारिणी
पद जिला ब्लॉक
अध्यक्ष 01 01
संगठन महामंत्री 01 01
उपाध्यक्ष 24 12
कोषाध्यक्ष 01 01
महासचिव 21 12
सचिव 21 12
सह सचिव 21 12
प्रवक्ता 05 02
कुल 95 53

ट्रेंडिंग वीडियो