scriptRAJASTHAN DIWAS 2018: अद्भुत!!! एक ही केनवास पर इस तरह साकार हो रहा है राजस्थान का सांस्कृतिक वैभव | RAJASTHAN DIWAS 2018: Rajasthan's cultural on one canvas udaipur | Patrika News

RAJASTHAN DIWAS 2018: अद्भुत!!! एक ही केनवास पर इस तरह साकार हो रहा है राजस्थान का सांस्कृतिक वैभव

locationउदयपुरPublished: Mar 30, 2018 03:32:59 pm

Submitted by:

madhulika singh

उदयपुर. राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में महिला चित्रकार केनवास पर राजस्थान की कला, संस्कृति, महल, हवेलियां एवं ग्रामीण परिवेश का चित्रण कर रही है।

RAJASTHAN DIWAS 2018: Rajasthan's cultural on one canvas udaipur
उदयपुर . राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में शहर में कई कार्यक्रम हुए तथा शुक्रवार को भी विविध आयोजन होंगे। गुलाबबाग में महिला चित्रकार 5 मीटर लम्बे व 7 फीट चौड़े केनवास पर राजस्थान की कला, संस्कृति, महल, हवेलियां एवं ग्रामीण परिवेश का चित्रण कर रही है।

कंचन आर्ट गैलेरी की डॉ. कंचन राठौड़ ने बताया कि महिला चित्रकार एक ही केनवास पर राजस्थान थीम पर एक्रेलिक रंगों से पेंटिंग कर रंग-बिरंगे राजस्थान को उकेर रही है।

READ MORE: यूडी टैक्स : नगर निगम का नया रिकार्ड बनाने का प्रयास, आंकड़ा 11 करोड़ पार ले जाने की तैयारी, महावीर जयंती की छुट्टी पर जमा हुए 60 लाख

महिला चित्रकारों के दल में हेमलता लोहार, नेहा सोनी, चारू जोशी, जया कुपावत, प्रशंसा राठौड़, अंजली कुमावत, भावना सीपीएस, उषा माली, रेखा पालीवाल, अनीता जैन आदि शामिल हैं। उक्त पेंटिंग को राजस्थान दिवस पर शुक्रवार को प्रदर्शित किया जाएंगा।
सिटी पैलेस में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
राजस्थान दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से सिटी पैलेस में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि सिटी पैलेस में पर्यटक सुबह 10 से 11.30, दोपहर 2 से 4 बजे तक सांस्कृतिक आयोजनों का लुत्फ ले सकेंगे।
READ MORE: OMG!! पहिए लगे केबिन को फुटपाथ पर ले आता था उदयपुर का ये दुकानदार, अब यूआईटी ने इस तरह सिखाया सबक

इसके तहत जनाना महल में सुबह 10 से 11.30 बजे तक लोकगीत गायक लंगा बुंदू खां एवं दल एवं बाड़मेर के लोक नर्तक पारसमल माली एवं उनका दल प्रस्तुति देंगे। साथ ही पर्यटक जनाना महल में लगाई गई विशेष प्रदर्शनी में दुर्लभ फोटोग्राफ्स के साथ राजस्थान के स्थापना दिवस से पूर्व किए गए कार्य देश के वरिष्ठ नेताओं एवं पूर्व राजघरानों के महाराणाओं के बीच हुई अनेक बैठकों एवं चर्चा को निहार सकेंगे। सभी कार्यक्रमों को सिटी पैलेस के प्रवेश शुल्क पर ही देखा जा सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो