scriptrajasthan diwas is celebrated on rajasthan udaipur free enety | जाने आज राजस्थान दिवस पर क्या-क्या होगा, आज यहां प्रवेश होगा नि:शुल्क | Patrika News

जाने आज राजस्थान दिवस पर क्या-क्या होगा, आज यहां प्रवेश होगा नि:शुल्क

locationउदयपुरPublished: Mar 29, 2022 11:45:59 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

Rajasthan Diwas : लगेगी प्रदर्शनी, होंगे सांस्कृतिक आयोजन व खेलकूद प्रतियोगिता

 

Rajasthan Diwas
Rajasthan Diwas
73वें राजस्थान दिवस Rajasthan Diwas  के पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजन होंगे। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के साझे में आयोजित राजस्थान उत्सव में राजस्थान के समेकित विकास के साथ वैविध्य व लोक संस्कृति का दिग्दर्शन करवाती प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
उदयपुर में बुधवार सुबह 11.30 बजे से सूचना केंद्र में प्रदर्शनी का आयोजन होगा। सूचना केन्द्र की कला दीर्घा में होने वाली इस प्रदर्शनी में बहुरंगी राजस्थान की कला, संस्कृति और प्राकृतिक संपदा पर आधारित रंगीन छायाचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक एवं शाम 6 से 7 बजे तक सहेलियों की बाड़ी, दूधतलाई, मोतीमगरी व आहाड़ संग्रहालय पर लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं सहेलियों की बाड़ी में शाम 6 से 7 बजे तक पुलिस बैंड की प्रस्तुति होगी। शाम 7 बजे से भारतीय लोक कला मंडल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अपरान्ह 3 से 6 बजे तक महाराणा भूपाल स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें कबड्डी मैच, वालीबॉल व मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.