राजे के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के आने से एयरपोर्ट पर अव्यवस्थाएं हो गई। राजे ने भी एक-एक कार्यकर्ता का अभिवादन स्वीकार किया और कई प्रमुख नेताओं से बातचीत भी की। राजे का एयरपोर्ट के बाहर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, महापौर जीएस टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, जिला प्रमुख ममता पंवार, भाजपा नेता प्रमोद सामर, निम्बाहेड़ा के पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नेता महेन्द्र सिंह शेखावत,शैलेन्द्र चौहान, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल सहित कई नेताओं ने अगवानी की। एयरपोर्ट पर उदयपुर शहर, उदयपुर ग्रामीण, वल्लभनगर, मावली विधानसभा क्षेत्र के भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आए थे।
एयरपोर्ट से राजे सीधे उदयपुर आई। वे यहां प्रताप गौरव केन्द्र पहुंची जहां पर उन्होंने आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारियों से बातचीत की। राजे बाद में सिरोही के लिए रवाना हुई। वहां वे दो दिन तक जिले में रहेंगी। राजे माउंट आबू का दौरा भी है।
आप नि:शुल्क सरकारी तीर्थ यात्रा का आवेदन कर रहे तो पहले यह जरूर कर ले...
नीचे वीडियो भी देखे एयरपोर्ट पर स्वागत का......
