scriptमेवाड़ में भाजपा-कांग्रेस फिफ्टी-फिफ्टी, जहां कम की जीत वहां तोडफ़ोड़ में जुटे | rajasthan local bodies result declared udaipur bhinder salumber fat | Patrika News

मेवाड़ में भाजपा-कांग्रेस फिफ्टी-फिफ्टी, जहां कम की जीत वहां तोडफ़ोड़ में जुटे

locationउदयपुरPublished: Jan 31, 2021 02:04:58 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

नगर निकाय के चुनाव

Election Result Live

Election Result Live

उदयपुर. नगर पालिका चुनाव में मेवाड़ में भाजपा व कांग्रेस 13 निकायों में फिफ्टी फिफ्टी रहे है तो भींडर में जनता सेना ने फिर दम दिखाया। संभाग में जिन निकाय में जीत का अंतर कम है वहां तोडफ़ोड़ के प्रयास भी शुरू हो गए है। मेवाड़ में कांग्रेस ने भाजपा की पकड़ वाली निकाय राजसमंद, सलूंबर, छोटीसादड़ी में अपना बोर्ड बना लिया है। उदयपुर के सलूंबर में तो सांसद की पत्नी भी चुनाव हार गई। भाजपा की ओर से मेवाड़ में विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर, राजसमंद व चित्तौडगढ़़ के सांसदों ने कमान संभाली थी तो कांग्रेस से डा. सीपी जोशी, रघुवीर सिंह मीणा व उदयलाल आंजना ने ताकत लगाई थी थी।
परिणाम की खास बातें
भीण्डर में 21 वार्डों में भाजपा की और कांग्रेस की एक सीट पर जमानत हुई जब्त
भींडर में जनता सेना के ज्यादा पार्षद जीते, रणधीर की सेना भारी
राजसमंद में भाजपा के गढ़ को बड़ा नुकसान, भाजपा को बड़ा झटका
सलूंबर नगर पालिका में उदयपुर सांसद की पत्नी मीना मसार हारी
सलूंबर में भाजपा से बागी हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष के पति धर्मेन्द्र शर्मा चुनाव जीत गए, वहां कांग्रेस की जीत का बड़ा कारण भाजपा की बगावत ही रही।
फहनगर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया चुनाव जीत गए तो पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत चुनाव हार गए।
राजसमंद नगर परिषद में भाजपा की हार
संभाग की 13 निकाय
कांग्रेस जीती : 06
भाजपा जीती : 06
अन्य जीते : 01


सलूंबर नगर पालिका
कुल वार्ड : 25
कांग्रेस : 15
भाजपा : 08
अन्य : 02
भींडर नगर पालिका
कुल वार्ड : 25
जनता सेना : 13
कांग्रेस : 10
भाजपा : 02
फतहनगर पालिका
कुल वार्ड : 25
भाजपा : 14
कांग्रेस : 11
अन्य : 00
राजसमंद नगर परिषद
कुल वार्ड : 45
कांग्रेस : 27 (इसमें 1 समर्थित निर्दलीय भी)
भाजपा : 18
देवगढ़ नगर पालिका
कुल वार्ड 20
भाजपा – 14
कांग्रेस – 11
अन्य : 00
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो