script

समर्थक : ‘दया’ को मंत्री नहीं बनाया लोकसभा चुनाव में देखते….

locationउदयपुरPublished: Dec 25, 2018 11:46:33 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

www.patrika.com/rajasthan-news

udaipur congress

समर्थक : ‘दया’ को मंत्री नहीं बनाया लोकसभा चुनाव में देखते….

उदयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में कई वरिष्ठों को मंत्री नहीं बनाने की नाराजगी सामने आने लगी है। उदयपुर जिले से जीते दो विधायकों में से एक को भी मंत्री नहीं बनाया गया। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधायक व पूर्व मंत्री दयाराम परमार को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर कांग्रेसजनों ने नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक मंच पर विरोध करने की बजाय खेरवाड़ा में सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी खेरवाड़ा केे नाम से बने ग्रुप में कई आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए गुस्सा निकाला। ग्रुप में नाराजगी जताते हुए कहा कि करीब 25 हजार वोटों से जीते परमार को मंत्री नहीं बनाया जबकि उच्च शिक्षित विधायक है, जनजाति वर्ग के बड़े एवं पार्टी के कद्दावरनेता है। एक कार्यकर्ता ने तो इतना कह दिया कि अब लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका नुकसान भुगतना पड़ेगा। एक कार्यकर्ता ने तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी ट्विट कर इसका विरोध जताया।

ट्रेंडिंग वीडियो