script

भाजपा घबराई, बहुमत के बावजूद पार्षदों को ले गए बसों में…

locationउदयपुरPublished: Nov 22, 2019 04:29:16 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

नगर निगम चुनाव 2019

भाजपा घबराई, बहुमत के बावजूद पार्षदों को ले गए बसों में...

भाजपा घबराई, बहुमत के बावजूद पार्षदों को ले गए बसों में…,भाजपा घबराई, बहुमत के बावजूद पार्षदों को ले गए बसों में…,भाजपा घबराई, बहुमत के बावजूद पार्षदों को ले गए बसों में…

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी को उदयपुर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भी पार्टी घबराई हुई है। भाजपा इतनी चिंतित है कि उदयपुर के चुने हुए 44 पार्षदों को पार्टी अलग-अलग दलों में उदयपुर से बाहर बसों में लेकर गई है। पार्टी ने जिनके नेतृत्व में पार्षदों को बाहर भेजा उनसे कहा कि वे पार्षदों को जिस दिन महापौर का चुनाव हो उसके एक दिन पहले की रात को उदयपुर ले आए। उदयपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से भाजपा को 44, कांग्रेस को 20 व निर्दलीय को 6 वार्ड मेें जीत मिली है। भाजपा को बहुमत होने के बाद भी चिंता सता रही है क्योंकि कांग्रेस ने भी पार्षद अरुण टांक को महापौर के लिए नामांकन दाखिल करवा दिया।
इससे पूर्व गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी गोविंद सिंह टांक ने कहा कि उनकी उम्र से काम में कोई बाधा नहीं है। आज भी वे उनते ही सक्रिय है जितने पहले थे। वे ये भी बोले कि नगर निगम में चुने गए 70 ही पार्षद मेरे साथ है और मिलकर उदयपुर का विकास करेंगे। बाद में नामांकन करने आए कांग्रेस प्रत्याशी अरुण टांक ने गोविंद सिंह के बयान पर कहा कि उम्र का तकाजा है बोल सकते है वे। महापौर के प्रत्याशी को लेकर भाजपा ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अपने पत्ते खोलते हुए जीएस टांक के नाम को अधिकृत रूप से घोषित किया। भाजपा के मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने सुबह 11.10 बजे टांक के नामांकन दाखिल करने का कार्यक्रम जारी किया। बाद में टांक नगर निगम पहुंच गए, वहां से नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, विधायक फूलसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली व उपाध्यक्ष कुंतीलाल जैन के साथ नामांकन दाखिल करने रिटनिंग अधिकारी के पास पहुंचे। साथ के साथ पीछे कांग्रेस प्रत्याशी अरुण टांक भी पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, अजय पोरवाल सहित अन्य पदाधिकारी साथ थे। गोविंद सिंह के प्रस्ताव पार्षद ताराचंद जैन, श्रीमती संतोष मेनारिया, अरुण के प्रस्तावक के रूप में पार्षद शंकर चंदेल व गिरीश भारती थे।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में गोविंद सिंह टांक बोले कि वे शहर के विकास के लिए 70 ही पार्षदों के साथ काम करेंगे, उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मन से सब मेरे साथ है, जब प्राथमिकताएं पूछी तो बोले कि ये 26 नवंबर को ही बता पाएंगे। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण बोले कि उम्र का तकाजा है, टांक कुछ भी बोल सकते है, पहले भी राष्ट्रपति का प्रत्याशी बता चुके। अरुण ने कहा कि भाजपा के कुछ पार्षद हमारे सम्पर्क में है, वे हमारे में विश्वास जता रहे है, हमारे बड़े नेता प्रयास कर रहे है। जब उनसे पूछा कि उनको महापौर का उम्मीदवार बनाकर नेता प्रतिपक्ष की भूमिका को खत्म करने का काम किया तो बोले ऐसा कुछ नहीं है, मै तो छोटा सा कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो कहेगी वह करेंगे। इस दौरान भाजपा की तरफ से भाजपा नेता प्रमोद सामर, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, गिर्वा प्रधान तख्त सिंह शक्तावत, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भटट्, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण तातेड़, प्रेमसिंह शक्तावत, रवि नाहर, भाजयुमो के गजपाल सिंह राठौड़ तो कांग्रेस की तरफ से पंकज कुमार शर्मा, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, गणपत चौधरी, विनोद जैन आदि उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो