scriptVIDEO : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की पहली ट्रेन जाएगी वैष्णोदेवी, 12 की सुबह उदयपुर से | rajasthan-varisth-nagrik-tirth-yatra-yojana-vaishno-devi-udaipur-news | Patrika News

VIDEO : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की पहली ट्रेन जाएगी वैष्णोदेवी, 12 की सुबह उदयपुर से

locationउदयपुरPublished: Oct 05, 2019 01:29:27 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

प्रदेश के चार रेलवे स्टेशनों से सवार होंगे यात्री

VIDEO : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की पहली ट्रेन वैष्णोदेवी, 12 की सुबह उदयपुर से

VIDEO : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की पहली ट्रेन वैष्णोदेवी, 12 की सुबह उदयपुर से

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2019 पहली ट्रेन उदयपुर से 12 अक्टूबर को जाएगी। वैष्णोदवी जाने वाली पहली ट्रेन में प्रदेश के चार स्टेशनों से यात्री सवार होंगे। देवस्थान विभाग ने यात्रा को लेकर तैयारियां कर दी है तथा यात्रियों को भी सूचित कर दिया है। यात्रा में रिपोर्टिंग टाइम पर यात्रियों को पहुंचना होगा। पहली चयनित सूची में कोई यात्री नहीं आता है तो उसके स्थान पर आरक्षित सूची में से यात्रियों को मौका दिया जाएगा। आरक्षित यात्रियों को भी सूचना देते हुए यात्रा में दैनिक उपयोग के सामान साथ लाने को कहा है। यात्रा को लेकर अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है। इसमें राणा प्रतापनगर स्टेशन उदयपुर पर उदयपुर की सहायक आयुक्त प्रियंका भट्ट को, चंदेरिया रेलवे स्टेशन के लिए देवस्थान उपायुक्त सुनील मत्तड़ एवं कोटा की सहायक आयुक्त डॉ. ऋचा गर्ग को, अजमेर स्टेशन पर अजमेर के सहायक आयुक्त गिरीश बच्चानी व जयपुर जंक्शन पर जयपुर प्रथम के सहायक आयुक्त आकाश रंजन को व्यवस्था प्रभारी अधिकारी लगाया।

इनका कहना है….
हमारी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यात्रियों के टिकट को लेकर काउंटर, सत्कार एवं सत्कार की व्यवस्था भी कर दी गई है। यात्रियों को कहा गया है कि वे रिपोर्टिंग समय पर पहुंचे।
– कुष्ण कुणाल, आयुक्त देवस्थान
स्टेशन का नाम… यात्री सवार होंगे… रिपोटिंग समय
राणा प्रतापनगर… 161… सुबह 6 बजे
चन्देरिया स्टेशन 375 सुबह 8 बजे
अजमेर स्टेशन 138 दोपहर 11 बजे
जयपुर जंक्शन 291 दोपहर 2 बजे

किस जिले से कितने यात्री
जिला… यात्री संख्या
उदयपुर… 37
बांसवाड़ा… 26
डूंगरपुर… 19
सिरोही… 28
जालौर… 16
पाली… 35
राजसमंद… 14
चित्तौडग़ढ़… 55
प्रतापगढ़… 27
कोटा… 55
बूंदी… 29
बारां… 69
झालावाड़… 65
भीलवाड़ा… 61
अजमेर… 22
नागौर… 46
टोंक… 30
बीकानेर… 14
चुरू… 09
हनुमानगढ़… 09
श्रीगंगानगर… 08
जयपुर… 88
दौसा… 06
अलवर… 24
सीकर… 21
झुंझुनू… 20
भरतपुर… 31
धौलपुर… 14
करौली… 09
सवाई माधोपर… 16
जोधपुर… 38
बाड़मेर… 20
जैसलमेर… 04
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो