उदयपुरPublished: Sep 08, 2023 05:10:40 pm
Kamlesh Sharma
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में शुक्रवार को कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई। सूख रही फसलों को अच्छी बारिश होने से जीवनदान मिला। ऐसे में किसानों को काफी राहत मिली। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
Rajasthan weather update : राजस्थान में शुक्रवार को कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई। सूख रही फसलों को अच्छी बारिश होने से जीवनदान मिला। ऐसे में किसानों को काफी राहत मिली। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बरसात से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है। कोटा, उदयपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां 9 सितंबर को भी जारी रहने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं।