scriptराजस्‍थान का रण : सूरत-मुम्बई से तय होती है गोगुन्दा में जीत-हार, परदेश जाकर दावेदार कर रहे जनसंपर्क | Rajasthankaran, Rajasthan Assembly Elections 2018, Udaipur | Patrika News

राजस्‍थान का रण : सूरत-मुम्बई से तय होती है गोगुन्दा में जीत-हार, परदेश जाकर दावेदार कर रहे जनसंपर्क

locationउदयपुरPublished: Sep 28, 2018 08:41:58 pm

Submitted by:

madhulika singh

www.patrika.com/rajasthan-news

Rajasthan Assembly Elections

दमोह. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतदान तक नीरस रहे। सिर्फ मतदाताओं में उत्साह फतेहपुर जनपद सदस्य को लेकर आया, क्योंकि यहां के सदस्य को बटियागढ़ जनपद अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचना है। जिससे यहां पर ४७.४७ प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं जिला पंचायत सदस्य बांसातारखेड़ा व उमरी सरपंच पद के लिए महज 27.५४ फीसदी ही वोट पड़े। इसी तरह सिंगपुर जनपद सदस्य के लिए ३८.०८ मत पड़े।
बुधवार को मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुआ। जिसमें 150 ईवीएम का उपयोग किया गया। मतदान दलों को 20 बसें व 20

मुकेश हिंगड़ /कपिल सोनी
उदयपुर. जिले के गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी की जीत-हार मुम्बई व सूरत से तय होती है। यहां के प्रवासी राजस्थानियों का मतदान के प्रति वर्षों से उत्साह इतना है कि दो-तीन दिन पहले आकर यहां डेरा डालते हैं।प्रत्याशियों की जीत-हार का अंतर, मतदान करने वाले प्रवासियों की संख्या के लगभग बराबर रहता है। यही कारण है कि चुनाव की आहट के साथ ही इच्छुक दावेदारों की मुम्बई व सूरत की दौड़ शुरू हो जाती है। पार्टी टिकट किसे देगी, यह तय नहीं है लेकिन दावेदार वहां तीन से चार मर्तबा बैठक कर आ चुके हैं। करीब दस हजार प्रवासी यहां मतदान करने आते हैं।
2008 में दिखा दम
एसटी की इस सीट पर पिछले वर्षों के चुनाव में जीत का अंतर बहुत कम वोटों का रहा। 2008 में जीत का अंतर दस हजार के पार हुआ। बताते हैं कि उस समय दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने बड़ी संख्या में प्रवासियों को बुलाया। इससे यहां जीत का अंतर भी बढ़ा।
सूरत में ज्‍यादा वोट
इस क्षेत्र के लोग सूरत, मुंबई व अहमदाबाद में रहते है। सर्वाधिक मतदाता सूरत में रहते है। गोगुंदा विधानसभा के सेमड़, पदराड़ा, सायरा, सिंघाड़ा, रावलिया, रावलिया कला, तरपाल, पुनावली, जसवंतगढ़ गांव के लोग बाहर रहते हैैं।
READ MORE : rajasthankaran : मर्ज कम करने के बजाय और बढ़़ा़ गए.. देखें गौरव यात्रा के डेढ़़ माह बाद यहां क्‍या है हाल.. देखें क्‍या बोले लोग..


मतदान का न्‍योता
भाजपा विधायक प्रतापलाल भील कहते है कि उन्होंने सूरत में बैठक ले ली है, अब मुंबई व अहमदाबाद जाएंगे। गत बार यहां से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डा. मांगीलाल गरासिया सूरत, मुंबई व अहमदाबाद जाकर जनसंपर्क कर चुके हैं। दोनों ने प्रवासियों को न्योता दिया है।
हर बार होती है कांटे की टक्कर, प्रवासियों के लिए सभी लगाते हैं जोर
वर्ष विजेता प्रत्याशी पराजित प्रत्याशी अंतर
2013 प्रताप भील (भाजपा) डॉ. मांगीलाल गरासिया (कांग्रेस) 3347
2008 डॉ. मांगीलाल गरासिया (कांग्रेस) हुसाराम गरासिया (भाजपा) 10112
2003 डॉ. मांगीलाल गरासिया (कांग्रेस) महावीर भगोरा (भाजपा) 531
1998 डॉ. मांगीलाल गरासिया (कांग्रेस) महावीर भगोरा (भाजपा) 9309
1993 महावीर भगोरा (भाजपा) जयनारायण (कांग्रेस) 2189
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो