scriptचल-अचल संपत्ति का लेखा-जोखा : उदयपुर जिले में किसी की सम्पत्ति् बढ़ी तो किसी की घटी, पढ़िए पूरी खबर … | Rajasthankaran, Rajasthan Assembly Elections 2018, Udaipur | Patrika News

चल-अचल संपत्ति का लेखा-जोखा : उदयपुर जिले में किसी की सम्पत्ति् बढ़ी तो किसी की घटी, पढ़िए पूरी खबर …

locationउदयपुरPublished: Nov 18, 2018 02:28:47 pm

www.patrika.com/rajasthan-news

पांच वर्ष में पेंशनधारी खराड़ी की सम्पत्ति में आई कमी
झाड़ोल. भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल खराड़ी के पास कुल 14.90 लाख रुपए की संपत्ति है। खराड़ी के पास 2013 के विधानसभा चुनाव की घोषणा के अनुसार पूर्व में संपत्ति ज्यादा थी।
बाबूलाल खराड़ी, 56 सालविधानसभा क्षेत्र: झाड़ोल
शिक्षा: 11वीं , पेशा : समाजसेवा, पेंशन कुल संपत्ति: 14.90 लाख
पत्नी की संपत्ति: पत्नी के पास पांच हजार रुपए की नकदी, अस्सी हजार रुपए के आभूषण है।
—–
विधायक नहीं, संपत्ति में दूसरों से कम भी नहीं
उदयपुर. मावली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लालसिंह झाला के पास करीब दो करोड़ रुपए की संपति है।
लालसिंह झाला, 57 साल शिक्षा: हायर सैकेण्डरी, पेशा: व्यवसायी
पत्नी की संपत्ति: झाला की पत्नी के पास करीब 16 लाख रुपए के आभूषण सहित 31 लाख रुपए की संपति है।
———-
धर्मनारायण गत 10 वर्ष में बने करोड़पति
उदयपुर. मावली से भाजपा प्रत्याशी धर्मनारायण जोशी ने 10 साल में लखपति से करोड़पति हो गए। 2008 में करीब 32 लाख रुपए की 1.02 करेाड़ जा पहुंची।
धर्मनारायण जोशी, 62 साल
विधानसभा क्षेत्र: मावली
शिक्षा: एलएलबी, पेशा: अध्यापन
कुल संपत्ति: 1.02 करोड़
आश्रित की संपत्ति: जोशी के पुुत्री के नाम 4.70 लाख के स्वर्णाभूषण सहित करीब 10.73 लाख की राशि है।
READ MORE : कुंठा में जमीनी कार्यकर्ता : सुलझाए नहीं सुलझ रही यह पहेली …

प्रतापलाल लग्जरी गाड़ी व जेसीबी के मालिक
उदयपुर. भाजपा से गोगुन्दा प्रत्याशी प्रतापलाल भील के पास पांच साल पहले 5.63 लाख की सम्पत्ति थी जो अब करीब 64 लाख जा पहुंची। इसके अलावा 15 हजार का एक बाहन था अब उनके पास लग्जरी गाड़ी, एक्सक्वेटर मशीन (जेसीबी) है।
प्रतापलाल भील, 54 साल
विधानसभा क्षेत्र: गोगुन्दा
शिक्षा: दसवीं, पेशा: कृषि कार्य
कुल संपत्ति: 64 लाख
पत्नी की संपत्ति: 3.50 लाख के स्वर्णाभूषण सहित 4.70 लाख की राशि है।
——-
गत पांच वर्ष में घट गई शक्तावत की सम्पत्ति
उदयपुर. वल्लभनगर से कांग्रेस प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह शक्तावत की कुल संपत्ति 2.01 करोड़ रुपए है। शक्तावत की संपत्ति में पिछले दस साल के दौरान से अधिक बढ़ी है। शक्तावत के पास 2013 में वाहन के नाम पर कुछ नहीं था
गजेन्द्र सिंह शक्तावत, 46
विधानसभा क्षेत्र:वल्लभनगर
शिक्षा: स्नात्तक, पेशा : मार्बल प्रोसेसिंग, राजनीति
पत्नी की संपत्ति: उनकी पत्नी के नाम 16 लाख रुपए कीमत का सोना है, साथ ही कुल आय .50 लाख 16 हजार 819 रुपए
————
रघु की जमीन जायदाद में हुआ इजाफा
उदयपुर. सलूम्बर से कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीरसिंह मीणा करोड़पति है। उनके पास लाखों रुपए की जमीन जायदाद के साथ ही 12 लाख रुपए के वाहन हैं।
रघुवीरसिंह मीणा, 59 साल
विधानसभा क्षेत्र: सलूम्बर
शिक्षा: बीए. एलएलबी, पेशा- कृषि कार्य
पत्नी की संपत्ति: उनकी पत्नी के नाम 5 लाख के स्वर्णाभूषण सहित उनके नाम 18 लाख की राशि है।
—————
बाइक के सहारे टिकट का सफर
सुनील भजात, 43 साल
विधानसभा क्षेत्र: झाड़ोल
शिक्षा: बीए, एलएलबी, पेशा: वकालत
पत्नी की संपत्ति: 95 हजार के स्वर्णाभूषण सहित उनके नाम पर 3.93 लाख की राशि है।
READ MORE : पांच सीटों पर सीधे मुकाबले में तीसरे ने डाली टांग, पढ़े पूरी खबर…. http://bit.ly/2Futp3h

5 साल में चल सम्पत्ति में दस गुणा बढ़ोतरी

उदयपुर. सलूम्बर से भााजपा प्रत्याशी अमृतलाल मीणा की कुल सम्पत्ति 35 लाख से बढक़र पांच साल में 94 लाख रुपए हो गई। सोने-चांदी के आभूषणों में उनका कोई नहीं रहा। पत्नी के पास जेवर सहित कुल 3.15 लाख की सम्पत्ति दिखाई।
पत्नी की संपत्ति: पत्नी के नाम स्वर्णाभूषण सहित कुल 3.15 लाख रुपए की राशि है।
——————

विधायक की सम्पत्ति अब हुई करोड़ पार
उदयपुर. धरियावद से भाजपा प्रत्याशी गौतमलाल मीणा पेशा से कृषक है। 10 साल में उनकी सत्पत्ति 30 लाख से बढक़र करीब एक करोड़ रुपए हो गई। पत्नी के पास भी नकदी व जेवर मिलाकर करीब 55 लाख की सम्पत्ति है।
गौतमलाल मीणा 53 साल
विधानसभा क्षेत्र: धरियावद
शिक्षा:पांचवी पास,
पेशा: कृषक
पत्नी की संपत्ति: पत्नी के पास 23 लाख के स्वर्णाभूषण सहित 32.83 लाख रुपए की राशि है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो