scriptराज्यसभा सांसद अमरसिंह ने कहा, दक्षिणी राजस्थान में पनप रहा नक्सलवाद, इसे उखाड़ फेंकना चाहिए… | Rajyasabha MP Amar singh statement on south Rajasthan naxalism | Patrika News

राज्यसभा सांसद अमरसिंह ने कहा, दक्षिणी राजस्थान में पनप रहा नक्सलवाद, इसे उखाड़ फेंकना चाहिए…

locationउदयपुरPublished: Jan 20, 2019 02:17:17 pm

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा

amar singh

राज्यसभा सांसद अमरसिंह ने कहा, दक्षिणी राजस्थान में पनप रहा नक्सलवाद, इसे उखाड़ फेंकना चाहिए…

गौतम पटेल/सराड़ा . राज्यसभा सांसद अमरसिंह ने कहा है कि राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में नक्सलवाद पनप रहा है जो समाज के लिए घातक है। इसको उखाड़ फेंकना चाहिए, नक्सलवाद नहीं होना चाहिए। सभी धर्म, जातियों के लोगों को मिलकर रहना चाहिए। यह बात अमर सिंह ने उस समय कही जब वे महाराणा प्रताप की 422वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने उदयपुर के चावंड आए थे। यहां अमर सिंह आदिवासी अंचल में नए दलों के उदय पर बोल रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों को मोदी से व्यक्तिगत नाराजगी हो सकती है, लेकिन राष्ट्रवाद का विरोध नहीं करना चाहिए।
READ MORE : VIDEO : कांग्रेस सरकार पर बरसे अमरसिंह, बोले – सरकार बनते ही अकबर महान बताने की कवायद…

मोदी ने राष्ट्रवाद के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। पश्चिम बंगाल में महा गठबंधन के कार्यक्रम पर वे बोल कि यह गठबंधन नहीं, केवल हठबंधन है। दिल्ली में सभी एक साथ फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन राज्य में आपस में लड़ते रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो