scriptFull Coverage : लेकसिटी में अयोध्या जश्न, खुशियों के दीपक जलते ही छोटी दिवाली सा उजास | Ram Mandir Bhumi Pujan news live, udaipur ram mandir event, udaipur | Patrika News

Full Coverage : लेकसिटी में अयोध्या जश्न, खुशियों के दीपक जलते ही छोटी दिवाली सा उजास

locationउदयपुरPublished: Aug 06, 2020 10:58:05 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

अयोध्या के साथ ही उदयपुर में भी शुरू हुआ जश्र, सुबह से दोपहर तक मंदिरों में आयोजन, मिठाइयां बांटी, शाम को आतिशबाजी व दीपक जलाए

Udaipur - दीपावली सा जश्न

Udaipur – दीपावली सा जश्न

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. लेकसिटी से करीब 1100 किलोमीटर दूर अयोध्या में बुधवार को जैसे ही श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के लिए कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ वैसे ही उदयपुर में भी भगवान श्रीराम के जयकारे लगने लगे। शहर में खुशी का माहौल था। भक्तों के चेहरों पर खुशी की किरण थी और हाथों में लड्डू। उसी वक्त अयोध्या के साथ चलते हुए हमारे शहर वालों ने यहां घर, मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान तो बाजार से लेकर चौराहों पर खुशी की आतिशबाजी हो रही थी। खुशी का यह सैलाब शहर से लेकर गांव से ढाणी तक भी था। शाम ढलने से पहले इन्द्र देवता ने भी गर्जना शुरू की। मानो ऐसा लगा कि भगवान श्रीराम के इस ऐतिहासिक दिन आसमां से भी बारिश होगी और कुछ ही समय में तो अलग-अलग इलाकों में पानी गिरने लगा। शाम से लेकर रात तक आसमां में रंगीन रोशनी आतिशबाजी की तो घरों के बाहर दीपक जलाएं गए। जश्र और माहौल यह अहसास करा रहे थे कि मानो छोटी दीपावली हो। श्रीराम मंदिर के लिए 1990 व 1992 में अयोध्या गए कारसेवकों का भी सम्मान किया गया और उन्होंने उस वक्त की उदयपुर से अयोध्या के ऐतिहासिक पल भी साझा किए।
गली से लेकर कॉलोनियों में घर-घर रोशनी

– उदयपुर महानगर स्थित केशव निकुंज संघ कार्यालय को भगवा पताका तथा विद्युत रोशनी कर सजाया गया। संघ कार्यालय पर यज्ञ का और आरती का आयोजन भी किया गया।
– सिन्धी समाज की ओर से शक्ति नगर, जवाहर नगर, प्रताप नगर, हिरण मगरी सेक्टर 3 से 5, सेक्टर 11, कैलाश कोलोनी आदि स्थानों पर मन्दिरों में आयोजन किए गए। घरों में दीपक जलाए गए। सिन्धु धाम जवाहर नगर में रंगोली प्रतियोगिता तो शक्तिनगर स्थित सनातन मंदिर में दीपोत्सव के साथ आतिशबाजी भी की गई।
– हरिदास जी की मगरी स्थित श्री स्वामी चतुर्भुज हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रमो की सुन्दरकाण्ड की चौपाइयों से हवन 101 दीपको से श्री रामायण जी की आरती के साथ पूर्णाहुति महन्त इन्द्रदेव दास के नेतृत्व में दी गई।
– जय भोमियाजी बांवजी नवयुवक मंडल और मेनारिया समाज पानेरियों की मादडी में अयोध्या में 151 दीपों से दीप प्रज्वलित कर महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया।
– पानेरियों की मादड़ी स्थित पानी की टंकी चौराया पर 501 दीप प्रज्जवलित कर आतिशबाजी की गई।
– श्री बिलेश्वर महादेव मंदिर खारोल कॉलोनी के वासियों ने मंदिर पर 501 दीप जला महाआरती की।
– आदि गौड़ नवयुवक संगठन की ओर से महाआरती का आयोजन किया गया।
– महाराणा प्रताप सेना ने सुंदरकांड का पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। मोहन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजन हुए।
– न्यू भूपालपुरा स्थित सौरभ एन्कलेव रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से सोसायटी की तीनों बिल्डिंगों में रोशनी की गई। अध्यक्ष रतन सुखवाल ने बताया कि बुधवार को महिलाएं दीपक जलाएगी। सचिव नवनीत जैन ने बताया कि सुंदरकांड के साथ आरती भी की जाएगी।
– बजरंग दल के प्रांत संयोजक दीपक प्रजापत व अन्य कार्यकर्ताओं की ओर से हवन किया गया जिसमें सभी कारसेवकों ने बारी-बारी से आहुति दी।
– चेतक सर्कल नवयुवक मंडल की ओर से चेतक सर्कल पर दीपक, जलाते हुए मिठाई वितरीत की गई। मंडल के सुमित खमेसरा, विनोद खटीक, निशांत साहू, राजेन्द्र सिंह झाला आदि के साथ पूरी टीम थी।
– श्री राम सेना के सेना प्रमुख गजेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में देहलीगेट स्थित हनुमान मंदिर पर आतिशबाजी की गई। बाद में प्रभु श्री राम लला की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
– हिन्दू राज मेवाड़ ट्रस्ट ने 54 फिट ऊंचा भगवा ध्वज फहराकर आतिशबाजी की।
– वार्ड 36 में 1111 परिवारों को 5-5 दीपक और बत्ती के पैकेट बना कर कई टोलियां ने बांटे। पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल एवं किसान मोर्चा के सुरेश वैष्णव के साथ कार्यक्रम हुए।
– वार्ड 8 पार्षद धीरज ओड के नेतृत्व मे दूधिया गणेश जी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड व 201 किलो का प्रसाद वितरण किया गया।
– नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा सेवा महातीर्थ स्थित श्री राम दरबार मन्दिर में विशेष पूजा-अर्चना कर रामलला मन्दिर निर्माण कार्य निर्विघ्न एवं भव्यता के साथ होने की प्रार्थना की गई।
– हाथीपोल स्थित कल्याण धाम धार्मिक अनुष्ठान हुए। गादीपति महंत अशोक परिहार के सानिध्य में पंचमुखी हनुमान, सालिगराजी एवं ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक हुआ।
– शिवसेना उदयपुर जिला की ओर से रूप सागर में हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। संभाग प्रमुख हरीश श्रीमाली, जिला प्रमुख वीरेंद्र सिंह यदुवंशी, जिला प्रभारी ललित लौहार, व्यापार प्रकोष्ठ जिला प्रमुख राजकुमार सुवालका आदि मौजूद थे।
– कैलाशपुरी स्थित एकलिंग नाथ मंदिर के बाहर दीप सज्जाकर दीपों से जयश्री राम लिखकर सामुहिक रूप से हनुमान चालिसा का पाठ कर आरती की। इस दौरान आतिशबाजी की गई।
– वात्सल्य सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मंदिरों में हनुमान चालीसा के पाठ किए। कार्यकर्ताओं ने घर व कॉलोनियों को रोशनी से सजाया।
– सीता राम मंदिर नीमच माता स्कीम देवाली पर राम सीता सेवा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर पर रोशनी एवं दीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
– सनातन मंच जिला अध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली के साथ कार्यकर्ताओं ने रावजी का हाटा, पानेरियों की मादड़ी, हिरणमगरी क्षेत्र में दीप प्रज्वलन करते हुए आरती की।
– वार्ड 1 में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।
– ग्राम पंचायत बडग़ांव के कार्यकर्ताओं ने रामजन्म लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी की।
– मीठाराम जी मन्दिर रावजी का हाटा में नृसिंह भगवान को छप्पन भोग धराया एवं सुन्दर कांड पाठ किया गया।
– युवा समाजसेवी सूर्यप्रकाश सुहालका ने अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वेच्छिक रक्तदान कर स्टाफ के साथ खुशी मनाई।
– परशुराम चौराहा पर दीप प्रज्वलन कर आतिशबाजी की गई।
– कायस्थ समाज की ओर से समाज जनों ने अपने घरों पर दीपक जलाए और जश्र मनाया।
– भारत विकास परिषद ‘प्रताप’ द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम सहेली नगर स्थित हनुमानजी के मंदिर में किया गया।
Full Coverage : लेकसिटी में खुशियों के दीपक जलते ही छोटी दिवाली सा उजास
108 शिव मंदिरों में मनाया श्रीराम संकल्प दिवस

शिव दल ने श्रीराम संकल्प दिवस 108 शिव मंदिरों में मनाया। प्रमुख मनीष मेहता ने बताया कि प्रत्येक शिव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया गया, बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित करने के उपरांत महाआरती की गई। शहर में स्थित मुख्य रूप से नीलकंठ महादेव , हरेश्वर महादेव , राजेश्वर महादेव , हजारेश्वर महादेव आदि और ग्रामीण में स्थित नादेश्वर महादेव, पालड़ी महादेव, कलमेश्वर महादेव, उभेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव जैसे कुल 108 मन्दिरों में यह आयोजन किया गया ।
उदयपुर दीपक जलाते हुए।
प्रताप गौरव केंद्र दीप माला से सज्जा
प्रताप गौरव केंद्र में अखण्ड रामचरित मानस पाठ किया गया वहीं दूसरी ओर केंद्र को 2100 दीप माला से सुसज्जित किया गया। निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि मंगलवार प्रात: से भक्तिधाम मे प्रारंभ हुए अखण्ड रामचरित पाठ का समापन बुधवार दोपहर को हुआ। सायं वेला मे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची प्रतिमा के समक्ष एवं सम्पूर्ण इमारत पर 2100 दीपो से सुसज्जित किया गया। शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीवर्धन ने किया।
दीपावली सा जश्न
IMAGE CREDIT: Krishna tanwar
– भाजयुमो शहर जिला अध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की। मिठाईयां बांटकर, आतिशबाजी की गई। अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर थे।
उदयपुर में कोर्ट के बाहर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की टीम जश्न मनाते हुए।
कोर्ट के बाहर बताए उस समय के संस्मरण

जिला न्यायालय के बाहर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर आयोजन रखा गया। प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक सिंघवी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भगवान राम की पूजा की। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, वरिष्ठ अधिवक्ता रोशनलाल जैन, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री धनराज, भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला संयोजक विजय ओस्तवाल ने बताया कि अम्बेडकर सर्कल को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। इस दौरान बार अध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण खण्डेलवाल आदि उपस्थित थे।
घरों में दीपक जलाती महिलाएं।
बजरंग सेना मेवाड़ संस्थापक कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने घरों में आराध्य देवों का परिवार के साथ भजन, आरती, पूजन, यज्ञ किए। उन्होंने घर के बाहर रंगोली बनाकर बनाई।

अरविंद सिंह मेवाड़ व परिवार के सदस्य।
तीन पीढिय़ों ने लिया आशीर्वाद
तीन पीढिय़ों अरविन्द सिंह मेवाड़, लक्ष्यराज सिंह तथा हरितराज सिंह मेवाड़ की ने जनाना महल के चौमुखा में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के सम्मुख विधि-विधान से पूजन किया। पंडितों द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया।
छोटी दीपावली का माहौल उदयपुर में
IMAGE CREDIT: Krishna
– अखिल भारतीय विध्यार्थि परिषद् महानगर द्वारा भूपालपुरा स्थित नचिकेता भवन पर सुन्दरकाण्ड पाठ का किया गया। प्रान्त मंत्री जयेश जोशी ने बताया की ढोल की थाप के साथ प्रभु श्री राम जयकारे कार्यकर्ताओं ने लगाए। विभाग संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह, प्रान्त प्रमुख रवीश नागौरी, छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल राज आदि उपस्थित थे।
– वार्ड 45 में जेठानंद हनुमान के मंदिर में भाजपा जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, निगम गेरेज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, वार्ड अध्यक्ष नंदकिशोर आदि के साथ कार्यक्रम व सम्मान समारोह हुआ।
उदयपुर के विधायक व विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया जयपुर में आवास पर दीपक जलाते हुए।
– शिव सेना के पदाधिकारियों ने पहाड़ी वाले बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर आतिशबाजी की। जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा, युवा सेना जिला अध्यक्ष गौरव नागदा आदि मौजूद थे।
– विद्या भारती संस्थान कार्यालय में हनुमान चालीसा एवं महाआरती का कार्यक्रम हुआ। विद्या निकेतन उमावि के प्रधानाचार्य कमलेंद्र सिंह राव, बालिका मावि प्रधानाध्यापिका मीना बागरेचा एवं केंद्रीय कार्यालय से श्यामलाल कुमावत उपस्थित थे।

उदयपुर में कारसेवकों का सम्मान।
12 कारसेवक अधिवक्ताओं का सम्मान

अधिवक्ता परिषद्, उदयपुर इकाई की ओर से राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन उत्सव के उपलक्ष्य में बार एसोसिएशन सभागार में 12 कारसेवक अधिवक्ताओं खूबी लाल सिंघवी, शंभू सिंह राठौड़, गिरजा शंकर मेहता, प्रवीण खंडेलवाल, दिनेश गुप्ता, मनोहर चौधरी, अशोक घरबड़ा, राजेंद्र सिंह राठौड़, शांतिलाल पामेचा, ऋषभ जैन, फतह सिंह राठौड़, विजय भटनागर, रोशनलाल जैन आदि के साथ मंच सदस्य भारत भूषण ओझा का सम्मान किया गया।
उदयपुर में विहिप कार्यालय पर रोशनी।
– भाजयुमो देहात जिला की ओर से जिलामंत्री मुकुल मेहता एवं ललितसिंह सिसोदिया के साथ टीम ने उस समय अयोध्या गए प्रमोद सामर का अभिनंदन किया।
– राम मंदिर के शिलान्यास के मुहूर्त में ही देबारी स्थित घाटा वाला माताजी मन्दिर की पहली शिला रखी गई। मन्दिर विकास समिति के महामंत्री दौलत सिंह देवड़ा ने बताया कि अयोध्या के कार्यक्रम के समय ही जयघोष ओर धार्मिक अनुष्ठान के बीच भोपाजी वरदा गमेती के सानिध्य में पहली शिला रखी गई शिखर मन्दिर जनसहयोग से डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा।
उदयपुर में कारसेवकों का सम्मान।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो