script33 साल बाद घरों में फिर से देखी गई ‘रामायण’, लाेेग बोले इमोशनल अटेचमेंट है… | Ramayana Again Starts On Doordarsham After 33 years, udaipur | Patrika News
उदयपुर

33 साल बाद घरों में फिर से देखी गई ‘रामायण’, लाेेग बोले इमोशनल अटेचमेंट है…

– पुरानी पीढ़ी ने याद किए अपने दिन तो नई पीढ़ी ने सराही सरकार की पहल, सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग रहा दूरदर्शन, रामायण और महाभारत

उदयपुरMar 29, 2020 / 09:32 pm

madhulika singh

ramayan1_1.jpg

,,

मधुल‍िका स‍िंंह/उदयपुर. साल 1987, सुबह 9 बजे का समय, सडक़ें सुनसान और लोग घरों में कैद….हाथ जोड़े टीवी के सामने बैठे हैं और रामायण जैसे ही शुरू होती है, सब शांत और एकटक होकर देखते हैं। आज साल 2020, सुबह 9 बजे का समय, सडक़ें सुनसान और लोग फिर से घरों में कैद…। भले ही ये कैद कोरोना वायरस की वजह से हो, लेकिन दूरदर्शन पर ‘रामायण’ का प्रसारण शुरू होने पर लोगों को उस दौर की यादें ताजा हो गईं। करीब 33 साल बाद घरों में फिर से वही नजारंे देखने को मिले जो कभी उन दिनों हर घर में नजर आया करते थे। ये समय दूरदर्शन का था और तब रामानंद सागर की ‘रामायण’ और बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार किया करते थे। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से जब घरों में लोग बैठे हैं तो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दूरदर्शन पर ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का प्रसारण शनिवार से फिर से शुरू किया है। इस निर्णय को लोगों ने बहुत सराहा और ये सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बन गया।

घरों में टीवी पर चली ‘रामायण और महाभारत’

उदयपुर में भी लोग ‘रामायण और महाभारत’देखने के लिए उत्साहित नजर आए। लोगों नेे पूरे परिवार के साथ टीवी पर ‘रामायण’ देखी और बच्चों को भी दिखाई। लोगों ने कहा कि सालों बाद फुर्सत के क्षण मिल रहे हैं और ऐसे में फिर से वही दिन जीना अच्छा लग रहा है। बच्चों को ‘रामायण और महाभारत’ के बारे में पता नहीं था, उन्होंने सुना ही था, ऐसे में जब उन्होंने देखा तो उन्हें भी बहुत अच्छा लगा।
ramayan.jpg
सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग
शनिवार को प्रसारण के बाद से ही ट्वीटर पर ‘रामायण’ ट्रेंड होती रही। रामायण के चलते डीडी नेशनल भी ट्रेंड में आ गया। हैशटैग के साथ ही दूरदर्शन टॉप-3 में ट्रेंड करते रहा। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ‘रामायण’ देखते हुए परिवार के साथ वाली फोटोज शेयर की। किसी यूजर ने प्रसारण के लिए पीएम का शुक्रिया किया तो किसी ने टीवी के स्क्रीनशॉट शेयर किए। दूसरी तरफ लोग अब ‘शक्तिमान’ ‘देख भाई देख’, ‘मालगुड़ी डेज’ जैसे पुराने शोज को भी फिर से दिखाए जाने की मांग कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो