बच्चियां से बलात्कार: आठ जिलों में दरिंदों को नहीं मिल पाई सजा
प्रदेश में नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के 5793 केस, तीन साल के आंकड़ों में सामने आई स्थिति
उदयपुर
Published: March 11, 2022 10:04:28 am
पंकज वैष्णव.उदयपुर. प्रदेश में बीते तीन साल में नाबालिग बच्चियों से साथ बलात्कार के 5793 केस दर्ज हुए हैं। इनमें से झूठे निकले मामलों को छोड़ दें तो भी बचे करीब पांच हजार मामलों में गिरफ्तार साढ़े 6 हजार लोगों में से सजा 129 को ही मिल पाई है। दरिंदों को सजा के मामले में जिलेवार िस्थति देखें तो आठ जिले ऐसे हैं, जिनमें एक को भी सजा नहीं हो सकी। केस के अनुपात में बात करें तो राजसमंद और पाली जिले सजा दिलाने में श्रेष्ठ साबित हुए हैं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से दस साल में 17 प्रपत्र जारी किए गए, वहीं 17 कार्यक्रम इससे संबंधित चलाए गए, फिर भी बेटियां शिकार होती रही। पुलिस की ओर से प्रदेश के थानों में सुरक्षा सखी के गठन से लेकर महिला सुरक्षा के संबंध में समय-समय पर 17 प्रपत्र जारी किए गए। इसके अलावा 17 तरह के कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिसमें महिला गरिमा हेल्पलाइन, महिला सलाह व सुरक्षा केंद्र, आवाज अभियान, सुरक्षा सखी योजना, मॉडल केस स्टडी शामिल है।
यह स्थिति
5793 प्रकरण दर्ज नाबालिग से बलात्कार के
6628 कुल आरोपियों को किया गिरफ्तार
129 आरोपियों को कोर्ट से हुई सजा
4631 प्रकरणों में पेश किए गए चालान
283 प्रकरणों में चालान पेश होना बाकी
पहले के पांच साल में यह स्थिति
वर्तमान सरकार से पहले के पांच साल (जनवरी 2014 से जुलाई 2018 तक) प्रदेश में किशोरियों, बच्चियों के साथ बलात्कार के 5861 प्रकरण दर्ज हुए। इसमें 41 मामले तो बलात्कार के बाद हत्या के हैं।
किस जिले में क्या स्थिति
जिला - दर्ज केस - गिरफ्तार - सजा
अजमेर - 180 - 189 - 11
अलवर - 344 - 353 - 7
बांसवाड़ा - 173 - 186 - 3
बारां - 141 - 191 - 3
बाड़मेर - 175 - 185 - 2
भरतपुर - 226 - 163 - 0
भीलवाड़ा - 170 - 179 - 5
बीकानेर - 175 - 197 - 2
बूंदी - 118 - 136 - 6
चूरू - 148 - 164 - 1
दौसा - 111 - 112 - 2
धौलपुर - 87 - 74 - 0
श्री गंगानगर - 164 - 163 - 0
हनुमानगढ़ - 209 - 239 - 0
जयपुर - 538 - 540 - 14
जैसलमेर - 44 - 72 - 4
जालोर - 134 - 171 - 1
झालावाड़ - 120 - 103 - 1
झुंझुनूं - 140 - 173 - 3
जोधपुर - 278 - 366 - 2
करौली - 104 - 116 - 5
कोटा - 178 - 244 - 4
नागौर - 166 - 207 - 3
पाली - 165 - 198 - 10
सवाइमाधोपुर - 114 - 178 - 6
सीकर - 147 - 174 - 1
सिरोही - 135 - 164 - 3
टोंक - 160 - 200 - 5
उदयपुर संभाग में स्थिति
उदयपुर - 284 - 370 - 2
चित्तौडग़ढ़ - 198 - 261 - 4
डूंगरपुर - 230 - 308 - 7
प्रतापगढ़ - 130 - 124 - 1
राजसमंद - 107 - 125 - 11

बच्चियां से बलात्कार: आठ जिलों में दरिंदों को नहीं मिल पाई सजा
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
