script

मासूम का जंगल में ले जाकर किया रेप, रिश्तेदार के घर रखा कैद, अब हुआ गिरफ्तार

locationउदयपुरPublished: Apr 26, 2019 04:22:17 pm

Submitted by:

madhulika singh

थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग युवती से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जावरमाइंस . थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग युवती से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि 14 वर्षीय लडक़ी के साथ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ। बोवस कतीला निवासी रमेश उसे अजबरा के जंगल में ले गया और बलात्कार किया। पांच दिन तक रिश्तेदार के घर कैद रखा। मौका पाकर पीडि़ता भाग निकली। अपने रिश्तेदार के यहां पहुंची। रिश्तेदार की मदद से घर लौटी। परीजनों के साथ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को पोस्को एक्ट में गिरफ्तार किया। आरोपी रमेश को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

वृद्धा से दिन दहाड़े छीनी सोने की चेन
सलूम्बर . थाना क्षेत्र के डाल गांव में गुरुवार दिन दहाड़े हुई बाइक सवार उचक्कों ने वृद्धा से सोने की चेन छीन ली। वृद्धा किराने की दुकान संभाल रही थी और उचक्के सामान लेने के बहाने दुकान पर आए थे। जानकारी के अनुसार किराना व्यवसायी सुरेश जैन की मां शान्ति बाई दुकान पर बैठी थी। बाइक पर आए दो बदमाशों ने दुकान पर आकर गुटखा मांगा। शांतिबाई जैसे ही गुटखा निकालने झुकी, उचक्कों ने गले से सोने की चेन झपट ली। देखते ही देखते उचक्के भाग छूटे। दोपहर का समय होने से आसपास सुनसान माहौल था। ऐसे में किसी की मदद नहीं मिल पाई। वृद्धा के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

ट्रेंडिंग वीडियो