scriptहैवानियत की हदें हो रहीं पार, राजस्‍थान में यहां एक सप्ताह में 4 नाबालिग लड़कियों से हुए बलात्कार… | Rape With Minor Girls In Udaipur, Rape Cases Increses, ZawarMines | Patrika News
उदयपुर

हैवानियत की हदें हो रहीं पार, राजस्‍थान में यहां एक सप्ताह में 4 नाबालिग लड़कियों से हुए बलात्कार…

एक सप्ताह के भीतर 4 नाबालिग लड़कियों से हुई बलात्कार की ये घटनाएं थाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैंं

उदयपुरJun 03, 2019 / 12:44 pm

madhulika singh

minor rape case

minor rape case

जावर माइंस. थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। एक सप्ताह के भीतर 4 नाबालिग लड़कियों से हुई बलात्कार की ये घटनाएं थाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। रिकॉर्ड के मुताबिक हर दूसरे दिन एक बलात्कार हो रहा है। रविवार को ही पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले दर्ज किए। बीते एक सप्ताह के दौरान थाने में चार बलात्कार के मामले दर्ज हो चुके हैं। थाना अधिकारी भरत योगी ने बताया की विवाह कार्यक्रम में शरीक होने गई नाबालिग लडक़ी को मनीष मीणा बहला-फुसला कर परसाद के जंगल में ले गया, जहां लडक़ी से बलात्कार किया। दूसरे मामले में नाबालिग लडक़ी से बाल अपचारी ने बलात्कार किया। गौरतलब है कि इसी सप्ताह में इससे पूर्व बलात्कार के दो मामले दर्ज हो चुके हैं। सभी मामलों में पुलिस स्तर पर अनुसंधान जारी है।

Home / Udaipur / हैवानियत की हदें हो रहीं पार, राजस्‍थान में यहां एक सप्ताह में 4 नाबालिग लड़कियों से हुए बलात्कार…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो