scriptसगसजी बावजी को धराया छप्पन भोग, जुटी भक्तों की भारी भीड़ | Religion and spirituality | Patrika News

सगसजी बावजी को धराया छप्पन भोग, जुटी भक्तों की भारी भीड़

locationउदयपुरPublished: Nov 17, 2018 01:45:57 pm

Submitted by:

Pankaj

www.patrika.com/rajasthan-news

sagasji bavji

सगसजी बावजी को धराया छप्पन भोग, जुटी भक्तों की भारी भीड़

उदयपुर. शहर के प्रसिद्ध धर्म स्थल लोक देवता सगसजी बावजी के सर्वऋतु विलास स्थित स्थानक पर शुक्रवार को छप्पनभोग धराया गया। दिनभर चले आयोजनों के बीच भक्तों की भारी भीड़ जुटी।

शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर गोगुन्दा मार्ग पर घसियार स्थित श्रीनाथजी के मंदिर में शनिवार को गोवर्धन पूजा दोपहर 1.30 बजे और अन्नकूट महोत्सव शाम 5.30 बजे होगा। गौरतलब है कि इसमें भाग लेने के लिए शहर व आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचते हैं। गोवर्धन पूजा के बाद गायों को खेलाया जाएगा और शाम को अन्नकूट महोत्सव के दर्शन होंंगे। दोपहर में गोवर्धनजी को कुंकुम, अक्षत, पुष्प, चंदन, वस्त्र आदि भेंट करने के साथ ही आरती उतारी जाएगी। पूजा के दौरान शृंगारित गायों को भी रिझाया जाएगा। पूजा के बाद ठाकुरजी के विग्रह रूप को बाहर विराजित कर पर्दे में भोग धराया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर मार्ग पर मेला भी भरेगा।
READ MORE : विधानसभा चुनाव-2018 : उदयपुर संभाग में शेष टिकटों का फंसा पेंच, पढ़ें पूरी खबर….


आगामी दो दिनों में शहर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव के आयोजन होंगे। महाराणा प्रताप पूजा स्थल, फतहसागर रोड स्थित नीलकण्ठ महादेव मंदिर में शिव दल की ओर से शनिवार को छप्पन भोग धराया जाएगा। दल प्रमुख मनीष मेहता ने बताया कि आयोजन को लेकर सजावट की गई है। शनिवार सुबह से ही अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। शाम 6 बजे महादेव को छप्पन भोग धराया जाएगा। शाम 7 बजे महाआरती होगी। इधर, अशोक नगर स्थित हनुमान मंदिर में विकास समिति की ओर से शाम 6 बजे आयोजन होगा। अध्यक्ष गणेश डागलिया ने बताया कि हनुमान पार्क स्थित मंदिर में आयोजन होगा। महाआरती शाम 7 बजे होगी। जीवनदाता हनुमान सेवा समिति हनुमान चौक धानमण्डी की ओर से आयोजन शनिवार को होगा। अध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि हनुमान को स्वर्ण एवं रत्नों की आंगी धराई जाएगी। शाम 7 बजे महाआरती होगी। धूलकोट हनुमानजी मन्दिर में अखण्ड रामायण पाठ शुक्रवार शाम को शुरू हुआ। शनिवार को अन्नकूट होगा। सुबह 9.15 बजे हवन, शाम 4.15 बजे अन्नकूट के दर्शन, शाम 7.15 बजे आरती, 7.30 बजे भजन संध्या होगी।
आयोजन कल
श्रीमाल समाज की ओर से धनेश्वर महादेव मंदिर गणगौर घाट पर अन्नकूट और दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार दोपहर 12 से 4 बजे तक होगा। महादेव को छप्पन भोग धराने के साथ ही भजन-कीर्तन होंगे। अध्यक्ष लोकेश श्रीमाल, उपाध्यक्ष व महिला प्रभारी हेमलता श्रीमाल के नेतृत्व मे कार्यक्रम होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो