scriptRoad News in udaipur | सुभाष नगर से लेकसिटी मॉल तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण शुरू, कम होगा यातायात दबाव | Patrika News

सुभाष नगर से लेकसिटी मॉल तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण शुरू, कम होगा यातायात दबाव

locationउदयपुरPublished: Sep 13, 2023 09:56:26 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

उदयपुर शहर में आयड़ नदी के सहारे मास्टर प्लान में करीब 3 साल से प्रस्तावित लेकसिटी मॉल से सुभाष नगर तक 60 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। सड़क बनने के बाद यातायात दबाव कम होगा और लोगों को भी राहत मिलेगी।

सुभाष नगर से लेकसिटी मॉल तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण शुरू, कम होगा यातायात दबाव
सुभाष नगर से लेकसिटी मॉल तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण शुरू, कम होगा यातायात दबाव

उदयपुर. उदयपुर शहर में आयड़ नदी के सहारे मास्टर प्लान में करीब 3 साल से प्रस्तावित लेकसिटी मॉल से सुभाष नगर तक 60 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। सड़क बनने के बाद यातायात दबाव कम होगा और लोगों को भी राहत मिलेगी। ऐसे में कलक्टर अरविंद पोसवाल की मेहनत रंग लाई। कलक्टर पोसवाल ने बताया कि आयड़ के सहारे मास्टरप्लान में लेकसिटी मॉल से सुभाषनगर तक 60 फीट तथा 750 मीटर लंबाई की सड़क प्रस्तावित थी। न्यास ने पूर्व में इस सड़क कार्य को स्वीकृत कर मौके पर कार्य प्रारंभ किया था परन्तु कुछ खातेदारों की ओर से सड़क मार्गाधिकार की भूमि उपलब्ध नहीं कराने से पूरा काम नहीं हो पाया। 3 अगस्त को न्यास अधिकारियों के साथ मिलकर मौका देखा। यातायात दबाव कम करने के प्रयास शुरू किए। खातेदारों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाया और निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। इसके बाद नगर विकास प्रन्यास ने निर्माण में आ रही निजी खातेदारी भूमि और भवनों का मुआवजे का मूल्यांकन कर राशि को न्यास ने स्वीकृत कर दिया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.