scriptरोडवेज कर्मचारियों ने किया आंदोलन | Roadway employees did the movement | Patrika News

रोडवेज कर्मचारियों ने किया आंदोलन

locationउदयपुरPublished: Aug 30, 2018 03:02:46 am

Submitted by:

Pankaj

रोडवेज कर्मचारियों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को डिपो के बाहर धरना दिया और फिर कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इधर, सफाई कर्मचारियों ने भी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को प्रगतिशील वाल्मिीकि पंचायत संस्थान की ओर से दोपहर को नगर निगम पोर्च में प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया।

roadway-employees-did-the-movement

रोडवेज कर्मचारियों ने किया आंदोलन

रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
उदयपुर . रोडवेज कर्मचारियों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को डिपो के बाहर धरना दिया और फिर कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर यह चरणबद्ध आंदोलन 18 अगस्त से चल रहा है। कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर अब प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। फेडरेशन के शाखा अध्यक्ष मोतीलाल ने बताया कि रोडवेज का अस्तित्व बचाने के लिए कार्यरत कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी पूरा सहयोग कर रहा है लेकिन सरकार और आगार प्रबंधक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसमें प्रमुख रूप से सातवां वेतनमान लागू करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया परिलाभ जल्द देने, निगम की नई बसों की खरीद और भर्ती करने, लोक परिवहन के नाम से संचालित बसों को बंद करने, कर्मचारियों की पास सुविधा बढ़ाने, स्पेयर पार्ट खरीद जैसी मांगें शामिल हैं। फेडरेशन के आह्वान पर ४ सितम्बर को संभाग स्तरीय धरना दिया जाएगा। पांच सितम्बर को जयपुर में प्रदेश स्तरीय रैली निकाली जाएगी। ६ से १२ सितम्बर तक जयपुर में क्रमिक अनशन शुरू होगा फिर भी मांगें नहीं मानी तो १३ सितम्बर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के चेयरमैन के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजन कर इन मांगों पर विचार करने की मांग की है।
सफाई भर्ती को लेकर प्रदर्शन
वाल्मीकि समाज के शंकरलाल खोखावत ने बताया कि इससे पूर्व सभी रैली के रूप में नगर निगम पहुंचे और सभा का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि 738 पदों की भर्ती रुकी पड़ी है। जिसके बारे में निगम सूचना के अधिकार के तहत गोलमाल जवाब दे रही है। एेसे में निगम में स्थाई एवं अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती को भी प्रभावित हो रही है। इस दौरान मोहनलाल खोखावत, विजय सोलंकी, रवि कुमार भाटी आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो