उदयपुरPublished: Sep 27, 2023 06:45:24 pm
Madhusudan Sharma
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली तथा जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में खेलगांव उदयपुर में चल रही अखिल भारतीय सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव पर है।
उदयपुर. केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली तथा जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में खेलगांव उदयपुर में चल रही अखिल भारतीय सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव पर है। प्रतियोगिता में टीम स्पर्धा श्रेणी में आरएसबी अहमदाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उदयपुर के पूर्व जिला कलक्टर विष्णुचरण मलिक के नेतृत्व वाली आरएसबी जयपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।