scriptघरों में ज्यादा निकल रहे रसल वाइपर, अब तक करीब 100 से ज्यादा रेस्क्यू कर पकड़े | Russell viper snakes more rescued from homes at udaipur | Patrika News

घरों में ज्यादा निकल रहे रसल वाइपर, अब तक करीब 100 से ज्यादा रेस्क्यू कर पकड़े

locationउदयपुरPublished: Nov 10, 2016 03:48:00 pm

Submitted by:

madhulika singh

जहरीला सांप है सीधे खून की नलियों को नष्ट करता है।

russell viper

russell viper

मानसून के दौरान बिलों में भरने के बाद निकले सांपों में से सर्वाधिक रसल वाइपर थे, जो घर तक पहुंच गए। रसल वाइपर सर्दी में अधिक संख्या में घरों में पहुंच रहे हैं। विशेष बात यह है कि यह जहरीला सांप सीधे खून की नलियों पर असर डालता है। रेस्क्यू सेंटरों को जो सूचनाएं अब तक मिली, उसमें इस बार रसल वाइपर सांप ज्यादा पकड़े गए। ये सांप आबादी क्षेत्र व घरों में ज्यादा आए। कई मकानों से भी रसल वाइपर पकड़े गए। मानसून से अब तक करीब 100 से ज्यादा रसल वाइपर रेस्क्यू कर पकड़े गए हैं। 
READ MORE: हड़प्पा सभ्यता के राज खोलेगी डिंगल-पिंगल, उदयपुर में सुरक्षित दुर्लभ शैली के 7 हजार गीतों पर होगा विशेष शोध

वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के चमन सिंह बताते है कि सर्दी के मौसम इनका मेटिंग पीरियड़ है। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा बताते हैं कि अमूमन जंगल के पास एवं हरियाली वाले आबादी क्षेत्रों के घरों में सांप ज्यादा पहुंचते हैं। सर्दी के मौसम में सांप अपनी सुरक्षा के लिए घरों की तरफ रुख करते हैं। कारण यह है कि उनको सर्दी से बचने के लिए थोड़ा गर्म वातावरण की जरूरत होती है। डॉ. शर्मा के अनुसार रसल वाइपर बहुत जहरीला सांप होता है। इसके काटने से खून की नलियां जगह-जगह पंक्चर हो जाती है। सबसे पहले इसका असर नाजूक अंगों किडनी, हार्ट व फेफड़े की खून की नलियों पर पड़ता है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो