scriptVIDEO : सचिन का पता अशोक नहीं बताता, अशोक का सचिन नहीं! | sachin pilot - ashok geholt | Patrika News
उदयपुर

VIDEO : सचिन का पता अशोक नहीं बताता, अशोक का सचिन नहीं!

www.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरSep 25, 2018 / 04:48 pm

Mukesh Hingar

chandra raj singhvi

VIDEO : सचिन का पता अशोक नहीं बताता, अशोक का सचिन नहीं!

उदयपुर. निर्दलीय मंच राजस्थान के अध्यक्ष चंद्रराज सिंघवी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में 67 विधानसभा सीटों के लिए मंच ने नाम तय कर दिए है और मंच ने 80 सीटों पर लड़ेगा चुनाव। यह बात उन्होंने मंगलवार को उदयपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कही।
READ MORE : रेजीडेंट्स डॉक्टर और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट से गरमा उठा माहौल, उपचार को तड़प रहे मरीज

सिंघवी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोसते हुए कई आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इन नेताओं को नहीं चाहती है, उन्होंने वसुंधरा की गौरव यात्रा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किस बात का गौरव है उनको यह समझ में नहीं आ रहा है,
READ MORE : video : सडक़ सुरक्षा के लिए रैली निकालकर किया जागरूक, ‘मैं सुरक्षित, देश सुरक्षित’ का दिया संदेश

इसी प्रकार गहलोत की संकल्प यात्रा को लेकर कहा कि गहलोत-पायलट के झगड़े जगजाहिर है, उन्होंने कहा कि सचिन का पता अशोक नहीं बताता, अशोक का सचिन नहीं बताता है, ऐसे में जनता के लिए विकल्प उनका मंच होगा, उन्होंने कहा कि मै उम्मीदवार खड़े नहीं करता हूं, उम्मीदवार लडऩे के लिए आते है।
READ MORE : गृहमंत्री कटारिया के घर उदयपुर में भाजपा नेता गुस्से में

जब उनसे पूछा कि चुनाव आते ही सिंघवी सक्रिय हो जाते है ऐसा क्यों तो बोले कि वह तो पिछले सक्रिय रहे और अभी भी है, उन्होंने गिनाते हुए कहा कि वे राजे के मंत्रीमंडल से हटे, हटते ही उमा भारती की पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन गया, उमा ने पार्टी तोड़ी तो मै बसपा का राजस्थान का प्रभारी बन गया, बाद में जनता दल यू का राष्ट्रीय महासचिव बन गया, कुल मिलाकर मै सक्रिय रहा। इससे पूर्व सिंघवी ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के कामकाज की तारीफ की, और उनसे मुलाकात भी की। सिंघवी उदयपुर में महेन्द्र सिंह मेवाड़ से भी मिले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो