scriptउदयपुर के सज्‍जनगढ़ बायो पार्क के वन्‍यजीवों के क‍िस्‍से देश में मशहूर, उस्‍ताद का नाम ही काफी | Sajjangarh Bio Park Wildlife Animals Famous in Country, Udaipur | Patrika News

उदयपुर के सज्‍जनगढ़ बायो पार्क के वन्‍यजीवों के क‍िस्‍से देश में मशहूर, उस्‍ताद का नाम ही काफी

locationउदयपुरPublished: Mar 11, 2021 04:19:56 pm

Submitted by:

madhulika singh

सज्जनगढ़ बायो पार्क के वन्यजीवों के किस्से दिलचस्प हैं तो कुछ की मौत ने तोड़े लोगों के दिल, केवल राजस्थान में ही नहीं पूरे देश में चर्चित रह चुके हैं यहां के वन्यजीव

टाइगर टी-24 उस्ताद

टाइगर टी-24 उस्ताद

उदयपुर. रणथंभौर से उदयपुर के सज्जनगढ़ बायो पार्क में लाए गए टाइगर टी-24 या कहें उस्ताद को भला आज कौन नहीं जानता, उसका नाम ही काफी है। उसका यहां आना ही पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था और आदमखोर का टैग लिए उस्ताद फिर भी लोगों का सबसे प्रिय बन गया। उसके समर्थन में लोगों ने सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाया था। आज भी उस्ताद की सेहत को लेकर हर अपडेट और हर खबर देखना व सुनना पसंद करते हैं। कई लोग ये भी इंतजार कर रहे हैं कि कब उस्ताद को डिस्प्ले एरिया में लाया जाएगा। कब उसका क्वारेंटाइन खत्म हो सकेगा। बहरहाल, केवल उस्ताद ही नहीं यहां दूसरे भी कई जानवर ऐसे हैं जिनके किस्से मशहूर हैं। यहां कई जोडिय़ां बनी हैं तो कई टूटी भी हैं।
tiger kumar
जब कुमार ने दामिनी को मारा तो हुआ अफसोस

जनवरी 2020 में सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में हुआ दो बाघों का संघर्ष पूरे देश में चर्चित रहा था। इसमें बाघिन की मौत हो गई थी। कुमार नाम का बाघ अपने एनक्लोजर की जाली तोड़ कर मादा बाघिन दामिनी के बाड़े में चला गया था। उसने दामिनी पर हमला कर उसकी गरदन पकड़ ली थी जिससे दामिनी वहीं निढाल हो गई। इसके बाद कुमार दामिनी को करीब 200 मीटर तक दर्शक दीर्घा तक खींच कर ले गया और उसे वहीं छोड़ दिया था। दामिनी को पुणे से लाया गया था। वहीं, कुमार को कर्नाटक से लाया गया था।
saara_1966530_835x547-m.jpg
सारा ने दी थी खुशखबरी

5 मार्च 2018 कर्नाटक के पिलीकुला बायो पार्क से जुलाई महीने में उदयपुर लाए हाइब्रिड शेरनी सारा ने उदयपुर के बायोलॉजिकल पार्क को खुश खबरी दी थी। शेरनी ने दो बच्चों को जन्म दिया था। बायो पार्क में इससे पहले महक ने एक बच्चे को जन्म दिया था जिसकी मौत हो गई थी और उसके बाद बायो पार्क के लिए यह पहली बड़ी खुशी सारा लेकर आई है।
श्याम व महक की भी बनी जोड़ी

13 मार्च 2015 को गुजरात के शक्करबाघ चिडिय़ाघर से एशियाटिक नर (श्याम) व मादा (महक) बब्बर शेर का जोड़ा बायोलॉजिकल पार्क में लाया गया था। पहले दोनों को अलग-अलग रखा गया और फिर दोनों को साथ ही डिस्प्ले एरिया में रखा गया था। महक की तबीयत भी बाद में बिगड़ी लेकिन फिर से वह सेहतमंद हुई।
l_white-tiger-5808dc0ab5cd3_835x547.jpg
व्हाइट टाइगर रामा जो समझता था केवल तमिल

वर्ष 2016 में चेन्नई के अरिग्नर अन्ना जूलॉजिकल पार्क से सफेद बाघ रामा को सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लाया गया था। वह केवल तमिल भाषा समझता था। ऐसे में यहां उसके केयर टेकर्स को तमिल भाषा के शब्द भी उसके लिए सीखने पड़े थे ताकि वो जो बोल रहे हैं, वह समझ सके। धीरे-धीरे वह भी इस माहौल में ढलने लगा था। लेकिन, किस्मत ने यहां भी दगा दे दिया। वर्ष 2018 में रामा की किडनी फे ल होने से मृत्यु हो गई थी।
tigeress_vidya.jpg
चैन्नई से अब आई विद्या

26 फरवरी 2021 को सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में वन विभाग की टीम चैन्नई जू से मादा टाइगर एवं भेडिय़ों के जोड़े को लेकर पहुंची। विद्या की उम्र 8 वर्ष है एवं वह बिल्कुल स्वस्थ है। टाइगर एवं भेडिय़े के जोड़े फिलहाल 21 दिन तक क्वारेंटाइन में हैं। क्वारेंटाइन अवधि के बाद इनको आम जनता के लिए डिस्प्ले में छोड़ा जाएगा।
वर्तमान में ये हैं जोडिय़ां

टाइगर कुमार – टाइगर विद्या

लायन अली – लायनेस सारा

लायन श्याम – लायनेस महक

इनके अलावा पार्क में 7 पैंथर हैं जिनमें 4 नर और 3 मादा हैं। इनमें 2 भेडिय़ों का जोड़ा भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो