scriptयहां मौसमी रोगों की मार, उपचार के लिए दन्त चिकित्सक के भरोसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र | Seasonal diseases, JHADOL, UDAIPUR | Patrika News

यहां मौसमी रोगों की मार, उपचार के लिए दन्त चिकित्सक के भरोसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

locationउदयपुरPublished: Oct 25, 2018 01:46:41 pm

Submitted by:

Pankaj

www.patrika.com/rajasthan-news

jhadol

यहां मौसमी रोगों की मार, उपचार के लिए दन्त चिकित्सक के भरोसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

झाड़ोल . सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक ही नहीं है। कहने को उपखण्ड मुख्यालय का स्वास्थ्य केन्द्र है, लेकिन हालात बदतर है। लिहाजा क्षेत्रवासी खासे परेशान हैं। इस संबंध में कई बार शिकायतें की, लेकिन सालों से हालात नहीं सुधरे।
पनप रहे झोलाछाप
झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत विभिन्न देवास, गोराणा, चन्दवास, ब्राह्मणों का खेरवाड़ा, झाड़ोल, कोचला, सुलतान जी का खेरवाड़ा, लुणावतों का खेड़ा, कंथारिया, सैलाणा, माकड़ादेव, गोदाणा, गोगला, बदराणा, खाखड़, मगवास, दमाणा ग्राम पंचायतों के सैकड़ों गांवों के ग्रामीण मौसमी बीमारी से पीडि़त हैं। प्रसव समेत सामान्य बीमारी से ग्रसित मरीज आते हैं, लेकिन चिकित्सक के नहीं होने से झोलाछाप के दवाखाने पर मजबूरन पहुंचते हैं।
दशकों के कई पद रिक्त

उपखण्ड के अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कई पद दशकों से रिक्त हैं। एक दशक में आश्वासन ही मिले, लेकिन चिकित्सा क्षेत्र में झाड़ोल उपेक्षित ही रहा है।
रोगियों की संख्या दुगुनी
मौसमी बीमारी के चलते इन दिनों 500 रोगी प्रतिदिन पहुंच रहे हैं, जबकि आम दिनों में यह संख्या करीब 250 रहती है। एक ही चिकित्सक होने से प्रतिदिन कतारे बनाकर मरीज अपनी बारी का इन्तजार कर रहे हैं।
READ MORE : video : उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पहले 15 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य को धरा.. अब 15 सौ की रिश्‍‍वत लेते पकड़ा गया बाबू


खाट की हालत खस्ताहाल
चिकित्सालय परिसर में लगे हुए खाटों की हालत खस्ता हो गई है। कई क्षतिग्रस्त होने के बावजूद बदले नहीं गए हैं। खाट पर गद्दे, चद्दरें गन्दी होकर दुर्गंध फैला रही है। बरसात में चिकित्सालय परिसर में उगी घास भी साफ नहीं हो पाई है।
मैंने उच्चाधिकारियों को कई बार पत्रों, बैठकों के दौरान रिक्त पदों के बारे में अवगत कराया। जैसे तैसे उपचार कर राहत पहुंचा रहे हैं। खाट, चद्दरों की हालत सुधारने के लिए स्टोर कीपर को कहा जाएगा।
डॉ. धमेन्द्र गरासिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो