उदयपुर

कम चमक के साथ दिखा ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ‘स्ट्रॉबेरी मून’

रात सवा ग्‍यारह बजे से साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुरू हुआ जो करीब सवा तीन घंटे तक रहा।

उदयपुरJun 06, 2020 / 04:30 pm

madhulika singh

,

मेनार. गत रात्रि को ज्येष्ठ पूर्णिमा का चांद कम चमकीला दिखाई दिया। बर्ड विलेज मेनार में बादल छा जाने से बादलोंं की ओट में अर्द्ध चांद तो कभी पूूरा दिखा। रात सवा ग्‍यारह बजे से साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुरू हुआ जो करीब सवा तीन घंटे तक रहा। ज्योतिषियों के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण अधिक प्रभावकारक नहीं होता है। इसके चलते सूतक काल की मान्‍यता भी नगण्‍य होती है। ग्रहण के दौरान चांद के आकार में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं दिखाई दिया। गत रात्रि बादलों की गरज और बिजली की चमक बरकरार रही ।
लगने वाले हैं ये ग्रहण
21 जून सूर्य ग्रहण : 21 जून सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक रहेगा, यह वलयाकार सूर्य ग्रहण रहेगा। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा। इसे भारत समेत दक्षिण पूर्व यूरोप, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के प्रमुख हिस्सों में देखा जा सकेगा।
05 जुलाई चंद्र ग्रहण : 05 जुलाई सुबह 08 बजकर 38 मिनट से 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा, ये उपछाया ग्रहण होगा, जिसके कारण इसका प्रभाव भारत में बहुत कम रहेगा। इस दिन लगने वाला ग्रहण अमरीका, दक्षिण-पश्चिम यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्से में दिखाई देगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.