scriptजानलेवा सेल्फीमेनिया: कई शहरों में नो सेल्फी जोन, हमारे यहां क्यों नहीं | Selfie Craze Death by Selfie Selfie Accidents Udaipur | Patrika News

जानलेवा सेल्फीमेनिया: कई शहरों में नो सेल्फी जोन, हमारे यहां क्यों नहीं

locationउदयपुरPublished: Aug 12, 2017 04:56:00 pm

Submitted by:

Mohammed illiyas

सेल्फी के दौरान हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए भारत सहित कई देशों ने ‘नो सेल्फी जोन्स’ किए हैं घोषित, जुर्माना भी लगा रहे

selfie
उदयपुर. सेल्फी को लेकर पागलपन इस कदर है कि कई जगहों पर लोग सेल्फी के चक्कर में न केवल खतरों से खेलते देखे गए हैं बल्कि इसी फेर में जान तक गंवा चुके हैं। ऐसे में सेल्फी से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए भारत सहित कई देशों ने अपने यहां ‘नो सेल्फी जोन्स’ क्रिएट कर लिए हैं। ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। ऐसे में उदयपुर जो कि एक पर्यटन नगरी है यहां भी ‘नो सेल्फी जोन’ घोषित करने की आवश्यकता है। भारत की बात करें तो मुंबई पुलिस ने बांद्रा बैंडस्टैंड हादसे के बाद महानगर के 16 जगहों को सबसे खतरनाक घोषित किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इन जगहों को नो सेल्फी जोन बनाने का फैसला किया। इसमें बैंडस्टैंड, कार्टर रोड, ताज लैंड एंड, पवई लेक,माहिम किला, ससून डॉक, नरीमन प्वाइंट, अक्सा बीच, गेट वे ऑफ इंडिया और वर्ली सी फेस शामिल हैं।
वहीं, जबलपुर में खतरनाक स्थलों पर सेल्फी लेने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने तिलवारा पुल, ग्वारीघाट, भेड़ा घाट, सरस्वती घाट, बरगी बांध, परियट, हिरण नदी और खंदारी में प्रतिबंध लगाया है। साथ ही वाहन चलाते वक्त, नौका विहार करते वक्त, किसी ब्रिज पर खड़े होकर, पहाड़ या चट्टानों पर चढ़कर सेल्फी लेने को भी प्रतिबंधित किया है। उत्तराखंड में भी नदियों के किनारे और पहाड़ों पर डेंजर जोन घोषित कर और इसके आसपास सेल्फी पर प्रतिबंध लगा दिया है। कई जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।
READ MORE: श्रीकष्‍ण जन्‍माष्‍टमी- घरों-मंदिरों में शुरू हुई कान्‍हा के खास स्‍वागत की तैयारियां 

इसी तरह, वडोदरा रेल्वे स्टेशन पर अब वीडियोग्राफी और सेल्फी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय शाहरुख खान द्वारा फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के दौरान भीड़ में दबने से एक व्यक्ति की मौत के बाद लिया गया। रेलवे स्टेशन पर लगाए गए बोर्ड में यह चेतावनी लिखी गई है कि जो भी रेलवे स्टेशन में वीडियोग्राफी या सेल्फी लेगा उस पर कार्रवाई होगी। वहीं, बिहार में जेपी सेतु पर सेल्फी लेने पर जुर्माना लगा दिया गया है। ये पुल नया बना था और यहां कुछ ही समय कई दुर्घटनाएं हुईं जो सभी सेल्फी के कारण थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो