scriptबहला-फुसला कर ले गया खेत में, फिर किया कुकर्म, अब हुआ गिरफ्तार | Sexual exploitation with boy in Udaipur | Patrika News

बहला-फुसला कर ले गया खेत में, फिर किया कुकर्म, अब हुआ गिरफ्तार

locationउदयपुरPublished: Apr 27, 2019 10:53:11 am

Submitted by:

madhulika singh

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

उदयपुर . अंबामाता थाना क्षेत्र की कालबेलिया कॉलोनी में 7 वर्षीय बच्चे के साथ डरा-धमकाकर कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पीडि़त के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसला कर गन्ने के खेत में ले गया, जहां कुकर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को कुकर्म के आरोप में मुकेशनाथ पुत्र भगानाथ कालबेलिया को 80 फीट रोड से गिरफ्तार किया।
_____

दलित दुल्हनों को घोड़ी से उतारने के आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर . मेवल क्षेत्र के जावद गांव में 15 अप्रेल को दो दलित दुल्हनों को घोड़ी से उतारने एवं परिजनों के जातिगत उत्पीडऩ के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद दलित संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन भी किया था। सलूम्बर थानाधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को आरोपी ईश्वरसिंह और महेंद्र सिंह को जेल भेज दिया। इससे पहले नाथूसिंह और वक्त सिंह को पुलिस ने 18 अप्रेल को गिरफ्तार किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो