script

चन्नी मस्ताना के गीतों पर खूब झूमें श्रोता…

locationउदयपुरPublished: Sep 20, 2019 07:37:08 pm

पंजाबी गीतों पर मस्ती से झूमे दर्शक
 

चन्नी मस्ताना के गीतों पर खूब झूमें श्रोता...

चन्नी मस्ताना के गीतों पर खूब झूमें श्रोता…

उदयपुर . महादेवा तेरा डमरू डम-डम-डम बाजे…, छल्ला-छल्ला…, कमली… आदि गानों की प्रस्तुतियों ने गुरुवार रात को दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। युवाओं ने तालियों की गडगड़़ाहट से चन्नी मस्ताना को खूब दाद दी।यह नजारा गुरुवार रात को नगर निगम प्रांगण में रजत जयंती वर्ष मेले में सांस्कृतिक आयोजनों के अंतिम दिन दिखाई दिया। आयोजन में पंजाबी गायक चन्नी मस्ताना ने एक से बढकऱ एक गीत गाए। मस्ताना ने सरदारा दे…, गाने के साथ ही हाल ही में लांच गीत टेंशन कभी ना लेने का टेंशन दूसरों को देने का… भी गाया। सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जगदीश मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, नीलिमा सुखाडिय़ा आदि अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जेल के बंदियों ने दी प्रस्तुति
जेल में बंद बंदियों कि प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अचंभित कर दिया। विभिन्न मामलों सजा काट रहे 4 बंदियों जनरल सिंह उर्फ जमाना, बालकृष्ण परमार, सुनील कुमार देवड़ा, देवीलाल ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। केंद्रीय कारागृह जेलर मान सिंह ने बताया कि जेल में बंदियों द्वारा अभी तक 10 बार से अधिक प्रस्तुतियां दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो