scriptबेटियों ने बढ़ाया गाँव का मान, जिला टीम में हुआ चयन | six girls got selected in district level team | Patrika News

बेटियों ने बढ़ाया गाँव का मान, जिला टीम में हुआ चयन

locationउदयपुरPublished: Sep 07, 2018 04:50:30 pm

Submitted by:

Jyoti Patel

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rajasthan news

बेटियों ने बढ़ाया गाँव का मान, जिला टीम में हुआ चयन

उदयपुर. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चायला खेड़ा की 6 छात्राओं का राज्य स्तरीय खो -खो प्रतियोगिता के लिए जिला टीम मे चयन हुआ है। विधालय की कृष्णा जणवा, पायल जणवा, शिवानी जणवा, नीतू खटीक एवं कौशल्या भील का राज्य स्तरीय छात्रा 14 वर्ष की खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। शारीरिक शिक्षक हुक्मीचंद मेनारिया ने बताया कि यह छात्राएं राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय हेमड़ा सुनेल जिला झालावाड़ में 13 सितंबर से 18 सितंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रधानाध्यापक दिलीप जीनगर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व प्रशिक्षण शिविर 8 सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले के अंतर्गत चयनित सभी छात्राएं भाग लेगी। जिला कबड्ड़ी टीम में भी चयन विद्यालय की छात्रा केसर गाडरी का जिला कबड्डी टीम में भी चयन हुआ जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रावण पंचायत समिति ऋषभदेव में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी।
श्रद्धा पूर्वक मनाया वत्स बारस पर्व

भटेवर सहित आस पास के विभिन्न गांवो व कसबो में शुक्रवार को श्रद्धा पूर्वक वत्स बारस (द्वादशी) का पर्व मनाया गया। इस पर्व पर महिलाओ द्वारा गाय एवं गाय के बछड़े की तिलक लगाकर विभिन्न पूजन सामग्री से पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। इस दौरान महिलाओ ने गाय माता को गुड़ से बनी लापसी खिलाकर वर्ष भर अपने अपने घरों में सुख शांति, समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं की। इसके बाद महिलाओ द्वारा अपने अपने पुत्रों को तिलक लगाकर श्रीफल, खोपरा देकर उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। इस पर्व को लेकर पुरे दिन महिलाओ ने निराहार रहकर व्रत किया तो चाकू छुरी से कटे हुए खाद्य पदार्थो का उपयोग नही किया। वही इस पर्व पर क्षेत्र में व्रत का उद्यापन कार्यक्रम भी आयोजित हुए। जिसमे महिलाओ द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर विधिवत व्रत का उद्यापन किया गया। इस अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ। भटेवर के साथ वल्लभनगर, तारावट, करणपुर, महाराज की खेड़ी, दरोली, नवानिया, रुन्डेडा, खालातोड़, मोड़ी, ढावा, खोखरवास एवं आस पास के कई गांवो में वत्स द्वादशी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो