scriptचुनावी बयार में सोशल तार | Social wires in electoral bay | Patrika News

चुनावी बयार में सोशल तार

locationउदयपुरPublished: Apr 26, 2019 12:06:22 pm

Submitted by:

Bhuvnesh

– संसदीय सीटों के प्रत्याशी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय – उदयपुर संभाग के हाल

उदयपुर संभाग के हाल

उदयपुर संभाग के हाल

भुवनेश पण्ड्या
उदयपुर. इस प्रत्याशी ने ये खास ट्वीट किया है तो इसने फेसबुक पर ये टिप्पणी की हैं। ये अब उन्हें लाइक करने लगे तो अब उसे उन्होंने अनफोलो कर ब्लॉक कर दिया है। प्रत्याशी के इस वीडियो ने तो सोशल मीडिया पर जैसे धूम ही मचा रखी है। ये इन दिनों आम लोगों के मुंह से एेसा ही कुछ सुनने मिल रहा है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव मुहाने खडे़ है तो प्रत्याशी भी स्मार्टनेस के सहारे लोगों से जुडऩे के लिए सक्रिय हो गए हैं, कोई खुद ये काम करता है तो किसी ने केवल लोगों के बीच खुद की उपस्थिति दर्शाने के लिए पूरी सोशल टीम बना रखी है। आइए जानते है कि किस प्रत्याशी ने कितने लोगों से सोशल तार जोड़ रखे है तो किसका ट्वीट और पोस्ट लोगों की पहली पसंद है।
——-

उदयपुर

– अर्जुनलाल मीणा- भाजपा

– रघुवीर मीणा- कांग्रेस
– उदयपुर संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी व वर्तमान संसाद अर्जुनलाल मीणा ने ट्विटर हैंडल पर खुद के नाम के आगे चौकीदार लगा रखा है। उन्होंने खुद ने १०२० लोगों को फोलो कर रखा है, जबकि ११४२ लोग उनके फोलोवर हैं। एटअर्जुनएलएम१९६४ के नाम से बने उनके ट्विटर अकाउंट से २४ अप्रेल की रात १२.५५ बजे नवीनतम ट्वीट किया था। उनकी फोलोविंग लिस्ट में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित भाजपा दल, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, मंत्रालय और समाचार पत्र शामिल हैं। उन्होंने कई खिलाडि़यों को भी फोलोविंग सूची में शामिल किया है। मीणा ने ज्यादातर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो को पंसद कर रखा हैं, तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कई ट्वीट उनकी लाइक लिस्ट में शामिल हैं। मीणा के फेसबुक पर तीन अकाउन्ट दिखते हैं, जिनमें से एक में ६३१५ फोलोवर्स हैं, मीणा फेसबुक से २०१३ से जुडे़ हैं। फेसबुक पर उन्होंने २४ अप्रेल को ही करीब ११.१५ बजे नवीनतम पोस्ट किया है। एक अन्य अकाउन्ट पर उन्होंने २४ अप्रेल को करीब ११ बजे एक लाइव पोस्ट किया है। तीसरे अकाउन्ट पर तीन दिन पहले का पोस्ट है। दूसरे अकाउन्ट को ३९५२५ लोग व तीसरे से १०५१ लोग जुडे़ हैं।
– उदयपुर से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी रघुवीरसिंह मीणा केवल ४५ लोगों को फोलो किया है, जबकि उनके फोलोवर ८०० हैं। मीणा ने नवीनतम ट्वीट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संदेश को दो दिन पहले यानी २२ अप्रेल को री ट्वीट किया है। एटरघुवीरसिंहमीणा के नाम से ये ट्विटर हैंडल बना हुआ है। इनकी फोलोविंग सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी सहित कुछ मंत्री शामिल हैं। उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान व कांग्रेस की विभिन्न सीटों की घोषणा के बाद किए गए ट्वीट को लाइक किया है। रघुवीरसिंह मीणा के नाम पर फेसबुक खोलने पर चार अलग-अलग अकाउन्ट दिखेंगे। इसमें एक अकाउन्ट पर उनके ६८२३ फोलावर्स हैं। नवीनतम पोस्ट २४ अप्रेल को सुबह करीब १० बजे किया हैं। दूसरे अकाउन्ट में उनके १५४३ फोलोवर्स हैं, इस पर भी वहीं नवीनतम पोस्ट कियाग या है। एक अकाउन्ट सक्रिय नहीं है। चौथे अकाउन्ट में मीणा के ११४ फोलावर्स हैं, जिसमें २ मई २०१८ के बाद कोई पोस्ट नहीं किया गया है।
—-

राजसमन्द

– दीयाकुमारी – भाजपा – कांग्रेस- देवकीनन्दन गुर्जर – राजसमन्द संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी दीयाकुमारी का ट्विटर हैंडल चौकीदार के नाम से बना हुआ है। उन्होंने केवल १७३ लोगों को फोलो किया है, जबकि १०८.३के उनके फोलोवर्स हैं। ट्विटर की ओर से उन्हें वेरिफाइड अकाउन्ट हैंडल यानी राइट निशान दे रखा है। उन्होने २४ अप्रेल को ही नवीनतम ट्वीट किया है। दीयाकुमारी के फेसबुक पर कई अकाउन्ट नजर आते हैं, इनमें से एक पर २ लाख ३१ हजार, ६०१ लोग जुडे़ हैं। नवीनतम पोस्ट २३ अप्रेल का है। एक उनके फाउन्डेशन का अकाउन्ट हैं, जिससे १५५९४ लोग जुडे़ हैं, जिस पर लेटेस्ट पोस्ट गत सोमवार का है। एक अन्य अकाउन्ट पर ३०८४ लोग जुडे़ हैं। जिस पर नया पोस्ट २४ जुलाई करीब ११ बजे का है। चौथे अकाउन्ट पर उनके २४३२९ फोलोवर्स हैं, जबकि इस पर अंतिम पोस्ट ५ अगस्त २०१८ को किया गया है। एक अन्य अकाउन्ट यानी पांचवे अकाउन्ट पर ६.२के लोग जुडे़ हैं, जिस पर प्रधानमंत्री की हाल में हुई उदयपुर यात्रा का फोटो लगा है। – राजसमन्द संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवकीनन्दन गुर्जर (काका) के ट्विटर हैंडल पर वे ५५ लोगों को फोलो कर रहे हैं, तो उन्हें ४७ लोगों ने फोलो कर रखा है। इस पर उनका अंतिम पोस्ट २४ अक्टूबर २०१७ को किया गया है, जिसमें उन्होंने सीपी जोशी की पोस्ट को री ट्वीट किया है। फेसबुक पर तीन अकाउन्ट नजर आ रहे हैं, एक अकाउन्ट से ४९३६ लोग जुडे़ हैं, इस पर उनकी अंतिम पोस्ट बीते रविवार को की गई है। दूसरे अकाउन्ट पर उन्हें टैग की गई पोस्ट नजर आ रही है, जबकि तीसरे अकाउन्ट पर बीते गुरुवार को उनकी तस्वीर प्रभारी के साथ पोस्ट की गई है। इसमें उनके साथ १००५१ लोग जुडे़ हैं।

चित्तौडग़ढ़

– सीपी जोशी- भाजपा – गोपालसिंह शेखावत- कांग्रेस – चित्तौडग़ढ़ संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी सीपी जोशी को ट्विटर ने वेरिफाइड हैंडल दे रखा है। उनके हैंडल से ११ के लोग फोलो कर रहे हैं, जबकि उनकी फोलाविंग लिस्ट में केवल ३१२ लोग शामिल हैं। जोशी की फोलाविंग लिस्ट में भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इससे उन्होंने अंतिम ट्वीट १७ मार्च १७ को किया है। जिसमें उनका फोटो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। फेसबुक पर जोशी के पांच अकाउन्ट नजर आते हैं, इनमें से एक उनके फेन क्लब का है, जबकि अन्य एक पर १४७१९ लोग जुडे़ है, जिससे उन्होंने अंतिम पोस्ट ५ दिसम्बर २०१४ को की थी, दूसरे अकाउन्ट पर ३४७० लोग जुडे़ हैं, जिस पर टैग की गई पोस्ट हैं। तीसरे अकाउन्ट पर ४९७८ लोग जुडे़ हैं, जिस पर पोस्ट टैग हैं। एक उनका जो ऑफिशियल अकाउन्ट बताया गया है, उस पर १ लाख ९५ हजार ४७७ लोगों ने लाइक किया है। यहां अंतिम पोस्ट २४ अप्रेल की है। – इसी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गोपालसिंह शेखावत के फेसबुक अकाउन्ट को १३ हजार ४०० लोगों ने लाइक किया है। नवीनतम पोस्ट २४ अप्रेल की है, जिसे उन्होंने जनसम्पर्क को लाइव किया है। हालांकि ट्विटर पर उनका हैंडल नहीं दिख रहा।
—-

बांसवाड़ा-डूंगरपुर

– कनकमल कटारा- भाजपा – ताराचंद भगोरा- कांग्रेस – बांसवाड़ा-डूंगरपुर संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी कनकमल कटारा के ट्विटर हैंडल पर चज्ञैकीदार कनकमल कटारा नाम है। उन्होंने केवल ४ लोगों को फोलो कर रखा है, जबकि ५३४ लोग उन्हें फोलो कर रहे हैं। जिन चार हैंडल को फोलो किया है, इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी राजस्थान और बीजेपी को फोलो कर रखा है। नवीनतम पोस्ट २२ अप्रेल को की गई है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का के वीडियो ट्वीट को री ट्वीट किया है। फेसबुक पर कटारा के तीन अकाउन्ट नजर आ रहे हैं, जिसमें एक पर १५९८ लोग जुडे़ हैं। इस पर उन्होंने एक घंटे पहले मोदी का वीडियो पोस्ट किया है। एक अन्य अकाउन्ट पर ४९९९ लोग जुडे़ हैं, जिस पर २४ अप्रेल को ही नवीनतम पोस्ट किया गया है। तीसरा कटारा का पेज है, जिससे १२ हजार ५९९ लोग जुडे़ हैं, इस पर बीते शनिवार को नवीनतम पोस्ट है, जिस पर उनके पक्ष में मतदान की अपील है। – इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी ताराचंद भगोरा के फेसबुक पर चार अकाउन्ट नजर आ रहे हैं। इसमें एक पर ११७१७ लोग जुडे़ हैं, जिसकी नवीनतम पोस्ट चार घंटे पहले की गई है। जिस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का फोटो लगा है, इसमें वे पंचायतीराज दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। दूसरे अकाउन्ट से ४८९६ लोग जुडे़ हैं, जबकि इसकी नवीनतम पोस्ट भी वहीं है जो उस अकाउन्ट से की गई थी। तीसरे अकाउन्ट से ४६९७ लोग जुडे़ हैं, जिसकी नवीनतम पोस्ट वहीं है। इसी प्रकार चौथे अकाउन्ट पर टैग की गई पोस्ट नजर आ रही हैं। इससे ३४६ लोग जुडे़ हैं। इसी प्रकार ट्विटर पर भगोरा ने ४५६ लोगो को फोलो कर रखा है, वहीं केवल १९७ लोग उनके फोलोवर हैं। इस पर उन्होंने नवीनतम पोस्ट २२ अप्रेल को की है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेणेश्वर धाम में आगमन पर लोगों से अधिक संख्या में आने की अपील की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो