सूर्य ग्रहण कल, 27 साल बाद टूटेगी अन्नकूट, गोवर्धन पूजा की परंपरा
उदयपुरPublished: Oct 24, 2022 03:37:04 pm
Solar Eclipse जगदीश, श्रीनाथजी मंदिर खुले रहेंगे, अस्थल बंद रहेगा
Solar Eslipse साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। पूर्वी भारत को छोड़कर भारत के सभी हिस्सों में इसे देखा जा सकता है। संपूर्ण भारत में जहां पर भी ग्रहण दृश्य होगा वहां पर ग्रस्ताग्रस्त सूर्य ग्रहण ही दृश्य होगा। इसका सूतक भारतीय समय अनुसार प्रातः 4:31 से लगेगा। सूर्य ग्रहण के कारण शहर के कई मंदिरों में पूजा आयोजनों पर इसका असर रहेगा।