scriptश्रीनाथजी के दर्शन कर हॉकी टीम के पदक की कामना की | sports news | Patrika News

श्रीनाथजी के दर्शन कर हॉकी टीम के पदक की कामना की

locationउदयपुरPublished: Aug 04, 2021 01:31:37 pm

Submitted by:

Pankaj

हॉकी इण्डिया अध्यक्ष निंगोम्बम की डबोक एयरपोर्ट पर अगवानी

श्रीनाथजी के दर्शन कर हॉकी टीम के पदक की कामना की

श्रीनाथजी के दर्शन कर हॉकी टीम के पदक की कामना की

उदयपुर. हॉकी इण्डिया के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रो निंगोम्बम के मंगलवार को उदयपुर आगमन पर खिलाडिय़ों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। वे यहां तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान उदयपुर संभाग में हॉकी के वातावरण को सुदृढ़ करने को लेकर कार्य योजना तैयार की जाएगी। हॉकी उदयपुर के सचिव डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने बताया कि अध्यक्ष निंगोम्बम नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन कर भारतीय हॉकी टीमों के पदक के लिए प्रार्थना किए। इस बीच वे हल्दीघाटी का भ्रमण भी किया।
राजस्थान ओलम्पिक संघ और हॉकी राजस्थान की ओर से गुरुवार को होने वाले चियर फॉर इण्डिया प्रोग्राम में शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर राजस्थान ऑलम्पिक संघ महासचिव एवं हॉकी राजस्थान अध्यक्ष अरुण सारस्वत, महासचिव मित्रानन्द पुनीया के निर्देशन में अगवान की गई। इस दौरान इन्दर सिंह राणावत, नाहर सिंह झाला, अर्जुन सिंह झाला, कुलदीप शर्मा, ललित प्रजापत, विक्रम सिंह देवड़ा मौजूद थे।
खास होगा ‘चियर फॉर इण्डिया’ कार्यक्रम
डॉ. झाला ने बताया कि ‘चियर फॉर इण्डिया’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष निंगोम्बम होंगे। अध्यक्षता सुविवि कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह करेंगे। आयोजन अध्यक्ष राजस्थान स्टेट हायर एजुकेशन कौंसिल वाइस चेयरमैन प्रो. दरियाव सिंह चुण्डावत होंगे। राजस्थान ओलम्पिक संघ अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़, फिजिकल एज्युकेशन फाउण्डेशन ऑफ इण्डिया सचिव पियुष जैन, सह सरंक्षक हॉकी उदयपुर हिम्मत सिंह झाला वाजमिया मौजूद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो