scriptवीडियो : कुंभलगढ़ की चिंतन बैठक से भाजपा ने निशाने पर लिया प्रदेश की गहलोत सरकार को | state-level-contemplation-camp-of-bjp-started-in-kumbhalgarh chintan | Patrika News

वीडियो : कुंभलगढ़ की चिंतन बैठक से भाजपा ने निशाने पर लिया प्रदेश की गहलोत सरकार को

locationउदयपुरPublished: Sep 21, 2021 09:47:42 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष बोले हमारे संगठन में हर कार्यकर्त्ता की सुनते भी है

कुंभलगढ़ में भाजपा की चिंतन बैठक

कुंभलगढ़ में भाजपा की चिंतन बैठक

मुकेश हिंगड़/जितेन्द्र पालीवाल

कुंभलगढ़/उदयपुर. राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में शुरू हुए राजस्थान भाजपा के दो दिवसीय चिंतन बैठक में पहले दिन भाजपा संगठन ने अपने कामकाज की उपलब्धियां बताई और संगठन को मजबूत करने के लिए बातें हुई। सारी बातों को गौर करें तो जोर मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव ही था। सबसे बड़ी बात यह कि जिस द एवरेस्ट हिल रिसोर्ट में यह चिंतन बैठक थी वहां न तो मोबाइल नेटवर्क था और न कोई बाहरी। प्रकृति एवं पहाड़ों के बीच घिरे इस रिसोर्ट में भाजपा के चिंतन बैठक में शामिल पदाधिकारियों के अलावा किसी का प्रवेश नहीं था।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष ने कहा कि महाराणा प्रताप की यह भूमि त्याग और तपस्या की भूमि है, इस भूमि का कण-कण वीरता व शौर्य की गाथा गाता है। चिंतन शिविर आरंभ होने से पूर्व इस शौर्य के प्रतीक कुंभलगढ़ में महाराणा प्रताप की जन्मस्थली के दर्शन किये तथा कार्यक्रम स्थल पर कन्याओं का पूजन किया गया। संतोष ने कहा कि भाजपा विश्व की नंबर वन राजनीतिक पार्टी बन गई है। पार्टी को स्थाई व मजबूत बनाने के लिए हम सबको जन भावनाओं के अनुसार कार्यक्रम भी बनाने पड़ेंगे और काम भी करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ता आधारित सामान्यजन की पार्टी है इसलिए राष्ट्र के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना,केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए सतत जन अभियान चलाएंगे। हमारे संगठन में हर कार्यकर्त्ता की सुनते भी है कार्यक्रम का संकल्प भी लेते हैं और कार्यक्रम के माध्यम से जनता को संदेश भी देते हैं।
कुंभलगढ़ में भाजपा की चिंतन बैठक
पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संपूर्ण देश में आंतरिक गुटबाजी से जुंझ रही है और उनकी प्राथमिकता जनता कि समस्या के समाधान की नहीं है, उनकी प्राथमिकता अपनी व अपनी पार्टी की समस्या का समाधान करना है। आज राजस्थान प्रदेश महिला उत्पीड़न मे नंबर वन चुका है। अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की सरेआम हत्या हो रही है, जहां घटना अलवर की हो या कोटा की कानून का शासन नहीं जंगलराज प्रदेश में बन चुका है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा कि इस प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, किसान परेशान है, युवा दु:खी है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, भर्तियों में भ्रष्टाचार हो रहा है, संपूर्ण प्रदेश में त्राहिमाम त्राहिमाम हो रहा है।
screenshot_20210921-181357_whatsapp_1.jpg
IMAGE CREDIT: Pramod Soni
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार कोई जन कल्याण के काम नहीं कर रही है। हमारी मोदी सरकार आज लोगों की भावनाओं के अनुसार काम कर रही है, जिनमें जनधन के खातों में पैसे भेजना, किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान योजना से जोड़ना, सीधे पैसे किसानों के खातों में भेजना, गांवो में प्रधानमंत्री सड़क योजना, जल जीवन मिशन आदि योजनाएं जनता को लाभ दे रही है।
चिंतन शिविर में प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री प्रभु दयाल सैनी, वासुदेव देवनानी, निहालचंद मेघवाल, मदन दिलावर, सांसद सीपी जोशी, पीपी चौधरी, दीया कुमारी, कनक मल कटारा, भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य, प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो