30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: स्वच्छता सर्वेक्षण-2018: एप पर अच्छा फीडबैक दिलाएगा 1000 अंक, एप पर केन्द्र सरकार ले रही फीडबैक

उदयपुर . स्वच्छता एप पर आम शहरवासी का फीडबैक नम्बर गेम में सीधे-सीधे 1000 अंक दिला सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mukesh Hingar

•

Updated: 6 Jan 2018, 3:57 PM IST

उदयपुर . स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में लेकसिटी को देश के अव्वल शहरों में खड़ा करने के लिए चलाई गई मुहिम में स्वच्छता एप पर आम शहरवासी का फीडबैक नम्बर गेम में सीधे-सीधे 1000 अंक दिला सकता है। इसके लिए उदयपुर में तय 9200 सिटीजन एप डानउलोड का लक्ष्य तो पार कर लिया गया लेकिन अब इस एप पर स्वच्छता सर्वेक्षण की ओर से जो सवाल किए जा रहे हैं, उसके सकारात्मक जवाब गए तो उदयपुर को अच्छे नंबर मिल सकेंगे।


जिन शहरवासियों ने एप डाउनलोड कर रखा है, उन्हें अपने स्मार्ट फोन पर एप को अपडेट करते समय स्वच्छता सर्वेक्षण नागरिक फीडबैक पर क्लिक करना होगा। फीडबैक में छह सवाल किए जाएंगे। अगर इन सवालों के जवाब पर अच्छे अंक मिलते हैं तो
उदयपुर स्वच्छता रैंकिंग में ऊंचाइयां छू पाएगा। शहरवासी अब भी इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए प्ले स्टोर पर जाकर स्वच्छता-एमओएचयूए एप का लिंक मिलेगा।

READ MORE: PICS: ठण्ड से ठिठुरने लगा उदयपुर, तस्वीरों में देखिए सर्दी में शहर-ए-हाल


शुरुआत घर से की
मामले में नगर निगम ने अपने पार्षदों, स्टाफ और अफसरों से इस एप के जरिए अपना फीडबैक एप के जरिए देने के लिए जागरूक किया है। शुक्रवार को भी कई सिटीजन ने निगम से ही अपना फीडबैक एप पर दिया। आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में रहने वाले अपना फीडबैक टोल फ्री नंबर 1969 पर कॉल करके, स्वच्छ भारत मिशन शहरी क्षेत्र की वेबसाइट www.swachhsurvekshna2018.org तथा स्वच्छता एप के माध्यम से भेज सकते हैं। साथ ही राज्य स्तरीय टॉल फ्री नम्बर 18001806127 पर भी फीडबैक लिया जा सकता है।

ये 6 सवाल तय करेंगे नंबर गेम

1. क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छता रैंकिंग के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में भाग ले रहा है? इसमें हां पर सीधे 175 नंबर मिलेंगे।
2. क्या पिछले साल के मुकाबले आपका क्षेत्र साफ है, इस सवाल में पांच विकल्प दिए गए हैं। बहुत साफ-कोई शिकायत नहीं... जवाब पर सीधे 175 नंबर तथा दूसरे विकल्प के अलग-अलग नंबर तय किए हैं।
3. इस साल, क्या आपने सार्वजनिक क्षेत्रों में कूड़े के डिब्बे का उपयोग शुरू कर दिया है। हां बहुत ज्यादा...जवाब पर 150 अंक। तीन अन्य विकल्पों के नंबर कम होते जाएंगे।
4. क्या आप इस वर्ष अपने घर से अलग-अलग कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था से संतुष्ट हैं? इसमें गत वर्ष की तुलना में बेहतर व कोई शिकायत नहीं...जवाब पर सीधे 175 अंक। तीन अन्य विकल्प पर नंबर कम होंगे।
5. क्या आपको लगता है कि गत वर्ष के मुकाबले मूत्रालय/ शौचालयों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे शहर में खुले में मूत्र व शौच निवृत्ति कम हो गए है? इसमें हां बहुत ज्यादा...जवाब पर 150 अंक एवं तीन अन्य विकल्प पर नंबर कम होते जाएंगे।
6. क्या सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय अब अधिक साफ और सुलभ है? इसमें हां बहुत ज्यादा के विकल्प पर 175 अंक मिलेंगे। इसी तरह अन्य चार विकल्प पर नंबर कम होते जाएंगे।

उदयपुर की स्थिति
10,320 सिटीजन ने एप डाउनलोड की
4252 सक्रिय सिटीजन एप पर
6068 असक्रिय सिटीजन
9068 शिकायतें एप पर दर्ज
971 शिकायतों की लोकेशन का उल् लेख नहीं
61 शिकायतें संबंधित सेक्शन को भेजी
7373 शिकायतों का समाधान किया
- 499 सीमा से बाहर की होने से निरस्त की
(आंकड़े 6 जनवरी 2018 तक के)