scriptफीडबैक देने में राजस्थान की कई निकाय बहुत पीछे | swachh survekshan 2020, rajasthan,udaipur,nagar nigam udaipur, | Patrika News

फीडबैक देने में राजस्थान की कई निकाय बहुत पीछे

locationउदयपुरPublished: Jan 23, 2020 10:59:49 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020

swachh survekshan 2020

swachh survekshan 2020

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की परीक्षा में प्रदेश की नगर निकायों की बात करें तो पांच बड़े शहरों के अलावा बाकी जिलों की स्थिति बहुत खराब है। नगर निकायों की ओर से सर्वेक्षण में अपने बेहतर परिणाम के लिए जनता को फीडबैक देने को लेकर कोई अवेयरनेस के कार्यक्रम नहीं किए इसी का नतीजा है कि निकायों के स्थितियां खराब है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए ऑनलाइन व कॉल कर के फीडबैक देने में कई निकाय अभी पीछे है। सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक भी लिए जा रहे है इसके लिए चार प्रक्रिया है। इन चारों में कई जिलों की अच्छी स्थिति नहीं है। निकायों ने इस कार्य पर फोकस नहीं किया तो उनको सर्वेक्षण के परिणाम में नुकसान होगा, वैसे इस महीने ही फीडबैक की प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

प्रदेश की कुछ निकायों की स्थिति
निकाय… सिटी एप से… पोटर्ल सेे… आईवीआर से… स्वच्छता एप से….
जयपुर… 12465… 4401… 48… 618
जोधपुर… 13964… 22072… 68… 264
कोटा… 3255… 5966… 02… 941
अलवर… 4333… 29… 04… 44
उदयपुर… 241… 4180… 04… 49
बिलाड़ा… 2286… 480… 02… 524
निम्बाहेड़ा… 1398… 90… 00… 01
अजमेर… 870… 318… 07… 93
पिपाड़ सिटी… 528… 427… 00… 24
बारां… 25… 22… 00… 27
पाली… 08… 14… 03… 20
बाड़मेर… 08… 11… 01… 03
भरतपुर… 04… 226… 00… 43
बांसवाड़ा… 04… 78… 03… 160
चित्तौडगढ़़… 04… 05… 02… 06
प्रतापगढ़… 00… 11… 00… 01
(आंकड़े 22 जनवरी 2020 तक के, सिटी एप : निकाय लिंक से, आईवीआर : कॉल करके, स्वच्छता एप : प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर व सिटी स्वच्छता पोर्टल : पोर्टल पर जाकर)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो