scriptस्वाइन फ्लू ने बरपाया कहर, एक दिन में चार लोगों की हुई मौत, दो मृतक उदयपुर से  | Swine Flu: Deaths by Swine Flu Udaipur | Patrika News

स्वाइन फ्लू ने बरपाया कहर, एक दिन में चार लोगों की हुई मौत, दो मृतक उदयपुर से 

locationउदयपुरPublished: Sep 17, 2017 12:20:39 pm

Submitted by:

Mohammed illiyas

उदयपुर. उदयपुर में स्वाइन फ्लू रोग का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. 

3 swine flu deaths

Two Woman die of swine flu in Kota

उदयपुर. उदयपुर में स्वाइन फ्लू रोग का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के दावे के बावजूद गत 24 घंटे में महाराणा भूपाल चिकित्सालय में एक साथ चार जनों की मौत हो गई। इनमें दो उदयपुर तथा दो जिले के बाहर के रोगी शामिल हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ.विनय जोशी ने बताया कि शनिवार को थूर की पाल निवासी वृद्ध, आयड़ निवासी युवक, निम्बाहेड़ा निवासी वृद्ध व मंदसौर निवासी अधेड़ शामिल है। उन्होंने बताया कि अभी वार्ड में 35 स्वाइन फ्लू रोगी भर्ती है तथा दिनभर में 6 और रोगी भर्ती हुए जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
पढ़ें स्वाइन फ्लू ञ्च पेज 17
लगातार मौतों से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सकते में है। अधिकारी उदयपुर जिले में गत 9 माह 7 मौत बता रहे हैं। इसमें चिकित्सालय में अन्य जिलों के स्वाइन फ्लू रोगियों की मौत का आंकड़ा शामिल नहीं है। इनको जोडकऱ अब तक कुल 19 मौत हो चुकी है। प्रतिदिन पांच-सात मरीज बाहर से स्वाइन फ्लू के वार्ड में भर्ती हो रहे हैं।
उदयपुर में स्थिति
वर्ष ……… नमूने ……… पॉजिटिव ……… मृत्यु
2009 ……… 510 ……… 125 ……… 05
2010 ……… 368 ……… 122 ……… 09
2011 ……… 00 ……… 00 ……… 00
2012 ……… 68 ……… 14 ……… 02
2013 ……… 372 ……… 62 ……… 10
2014 ……… 79 ……… 03 ……… 02
2015 ……… 845 ……… 207 ……… 16
2016 ……… 12 ……… 00 ……… 00
2017 ……… 500 ……..82 ……… 07
(अब तक अनुमानित) 
READ MORE: अवैध हथियार लाइसेंस मामला: उदयपुर के 9 रसूखदार सहित 10 गिरफ्तार 

ये भी पढ़ें- ड्रग्स कारोबारी कोर्ट में पेश, दूदानी बीमार, एक की पावर ऑफ अटार्नी स्थानान्तरण, दूसरे पर सुनवाई 6 को
उदयपुर. तीन हजार करोड़ की नशीली दवाओं के कारोबार में गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य आरोपित सुभाष दूदानी बीमारी के कारण पेशी पर नहीं आया। अन्य आरोपितों को सुनवाई के बाद न्यायालय ने जेल लौटा दिया। इधर, दो आरोपियों की ओर से पावर ऑफ अटार्नी के संबंध में प्रार्थना पत्र पेश किए गए जिसमें से न्यायालय ने एक का स्वीकार कर लिया जबकि दूसरे के लिए 6 अक्टूबर की तिथि तय की है।
दोपहर में प्रतापनगर निवासी रवि पुत्र किशनलाल दूदानी एवं निर्मल उर्फ टीनू पुत्र प्रकाशचंद्र दूदानी, गुंजन दूदानी, मुंबई निवासी परमेश्वर पुत्र दाऊलाल व्यास, मुंबई के अतुल पुत्र दिलीप महात्रे, प्रतापनगर निवासी अनिल पुत्र नानकराम मलकानी, बड़ौदा निवासी संजय आर.पुत्र रतिलाल पटेल को पेश किया। परमेश्वर व्यास की ओर से गोपालसिंह चौहान के नाम पावर ऑफ अटार्नी जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया ताकि वह अन्य विभागों से दस्तावेज व जानकारी प्राप्त कर सकें।
डीआरआई के विशेष लोक अभियोजक प्रवीण खण्डेलवाल ने प्रार्थना पत्र पर विधि अनुसार निस्तारण का आग्रह किया। पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र कच्छवाह ने इसे स्वीकार कर व्यास की पावर ऑफ अटार्नी को चौहान के नाम जारी की। दूसरी अर्जी अतुल के पिता ने पेश की। इस पर सुनवाई 6 अक्टूबर को है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो