video : अब ठंड ने दिखाए तेवर, रात का गिरा पारा, सर्दी की खुराक की हो रही खरीद
उदयपुरPublished: Nov 19, 2022 11:16:42 pm
Udaipur Weather लेकसिटी में चमकी सर्दी, बीती रात से अचानक बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर
Udaipur Weather लेकसिटी में सर्दी के तेवर दो दिन में अचानक तीखे हो गए हैं। शुक्रवार रात से अचानक सर्दी का असर बढ़ गया है। इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं, शनिवार सुबह भी हल्की धुुंध छाई रही। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले भी सर्दी से बचने का पूरा इंतजाम करके ही घरों से निकले। हालांकि दिन में अभी सर्दी का असर उतना नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट से रात में ठंड बढ़ गई है। मौसम केंद्र डबोक के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से. दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री से. रहा। इससे एक दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री से. पर पहुंच गया था।