scriptमानसून की लम्बे अर्से तक मेहर के बावजूद नहीं हुई तापमान में ग‍िरावट, पिछले साल से अधिक है इस साल का तापमान | Temperature is higher than last year, Udaipur | Patrika News

मानसून की लम्बे अर्से तक मेहर के बावजूद नहीं हुई तापमान में ग‍िरावट, पिछले साल से अधिक है इस साल का तापमान

locationउदयपुरPublished: Nov 12, 2019 01:28:59 pm

Submitted by:

madhulika singh

गत वर्ष से अधिक है इस साल का तापमान, माह की सबसे सर्द रात रही रविवार की

img_2041.jpg
उदयपुर. मेवाड़ में इस बार मानसून की लम्बे अर्से तक मेहर रही। तापमान में अधिक गिरावट नहीं हुई है। दोपहर में अभी भी गर्मी बेहाल कर रही है। गत वर्ष अक्टूबर माह में ही न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री पहुंच गया था, लेकिन इस वर्ष अब तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे नहीं आया है। नवंबर के 11 दिन बीतने के बावजूद अब तक तापमान में अधिक गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

बादलों से नहीं घट रहा तापमान

विशेषज्ञों के अनुसार बादल छाए रहने से तापमान में अधिक गिरावट नहीं हो रही है। बादलों से तापमान स्थिर हो जाता है और अधिक समय तक बादल छाए रहने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी होती है। ऐसे में वर्तमान में बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

31 अक्टूबर, 2018 तापमान 12.5

गत वर्ष 31 अक्टूबर, 2018 को तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 9 अक्टूबर, 2018 को पूरे माह का सर्वाधिक तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी प्रकार 3 नवंबर, 2018 को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस एवं 8 और 30 नवंबर, 2018 को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इधर इस वर्ष अक्टूबर माह में सर्वाधिक तापमान 13 तारीख को 33.6 दर्ज किया गया। वहीं अक्टूबर 2019 में सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 तारीख को 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस माह अब तक 1 तारीख को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहंी सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 नवंबर को 17.4 डिग्री दर्ज किया गया।

माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान

डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार सोमवार को 30.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान इस माह का सबसे कम तापमान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो