scriptइंतजार कर रहे भक्‍तों की मुराद पूरी, फिर से हुए प्रभु दर्शन | Temples And Other Religious Places Reopens, Rajasthan Unlock, Udaipur | Patrika News
उदयपुर

इंतजार कर रहे भक्‍तों की मुराद पूरी, फिर से हुए प्रभु दर्शन

सोमवार से शहर के धार्मिक स्थल हुए अनलॉक, कोरोना गाइडलाइंस के तहत दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु, भक्तों में दिखा उत्साह, कोरोना महामारी दूर करने की प्रार्थना
 

उदयपुरJun 29, 2021 / 03:56 pm

madhulika singh

jagdish_mandir.jpg

jagdish mandir

उदयपुर. प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया के तहत सोमवार से धार्मिक स्थल खुल गए। भक्त लगभग दो महीने से प्रभु के दर्शनों के इंतजार में थे और आखिर उनकी मुराद पूरी हो गई। धार्मिक स्थल खोलने से पूर्व प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइंस की पालना के सख्त हिदायत मंदिर प्रशासकों व पुजारियों को दी थी। इसी के तहत भक्तों को भी मंदिरों में प्रवेश मिला। शहर के मंदिरों के अलावा अन्य धार्मिक स्थल मस्जिद, चर्च और गुरूद्वारे भी खोल दिए गए। सभी धार्मिक स्थलों का समय सुबह 5 से शाम 4 बजे तक का रखा गया है।
भक्त बोले –

दिल्ली से उदयपुर आती रहती हूं। जगदीश मंदिर में दर्शन की इच्छा थी लेकिन मंदिर पहले बंद होने से दर्शन नहीं हो पाए थे। इस बार मंदिर खुलने से दर्शन हो गए। लगा कि जैसे मेरी मन्नत पूरी हो गई।
पूजा, पर्यटक

भक्त जिसका इंतजार कर रहे थे, वो मुराद पूरी हो गई। मंदिर खुलने से हर भक्त को खुशी हुई है। यहां पहुंच कर भगवान से कोरोना के जल्द से जल्द खत्म होने की प्रार्थना की।
अनिल पालीवाल

2 माह से भगवान जगदीश के दर्शन नहीं किए थे जबकि मंदिर नियमित जाता था। मंदिर खुलने के बाद भगवान के दर्शन कर शांति और सुकून मिला है।

राजेंद्र श्रीमाली
bohra_ganesh_ji_mandir.jpg
पुजारी बोले-

करीब 2 महीने बाद मंदिर भक्तों के लिए फिर से खुले हैं। मंदिर खोलने से पूर्व सैनिटाइजेशन का काम किया गया। वहीं, आने वाले भक्तों के लिए भी सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए हैं।
रामगोपाल, जगदीश मंदिर

कोरोना गाइडलाइंस की पालना के तहत ही भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है। मंदिर में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। ज्यादा भीड़ ना हो, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
देवीलाल जोशी, बोहरागणेश मंदिर

Home / Udaipur / इंतजार कर रहे भक्‍तों की मुराद पूरी, फिर से हुए प्रभु दर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो