बस चोरी का आरोपी गिरफ्तार उदयपुर. हिरणमगरी थाना पुलिस ने बस चोरी के आरोपी शेरगढ़ (जोधपुर )निवासी शक्ति पुत्र सुल्तान सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध उसी के गांव के रामूराम भील ने बस चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि वह जोधपुर से बस लेकर उदयपुर आया था। सवारियों को उतारने के बाद बस को रेती स्टेंड पर खड़ी कर नहाने गया। वापस आया तो गाड़ी नहीं मिली। चालक ने शक के आधार पर शक्तिसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बस बरामद की।
बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापनगर थाना पुलिस ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी मेड़ता, डबोक निवासी बंशीलाल मेघवाल को गिरफ्तार किया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि पति से अनबन होने पर वह अलग हो गई। आरोपी से जान पहचान होने पर उसने उसे शादी का झांसा देते हुए बलात्कार किया।