जगदीश मंदिर में आज होगा यह खास विवाह, देखने उमड़ेंगे श्रद्धालु
उदयपुरPublished: Aug 12, 2023 01:33:47 am
पहली बार तुलसीजी की बिंदोली आएगी मंदिर


जगदीश मंदिर में सजी रुक्मणी हरण की झांकी
उदयपुर. पुरूषोत्तम मास में मंदिरों में विभिन्न मनोरथ के आयोजन हो रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को जगदीश मंदिर में अधिक श्रावण मास कृष्ण पक्ष एकादशी पर तुलसी विवाह का आयोजन होगा। शुक्रवार शाम को मंदिर में रुकमणी हरण की झांकी का मनोरथ हुआ। दर्शनों को मंदिर में भक्तों की भीड़ उमडी। वहीं भजन कीर्तन हुए। मंदिर पुजारी हुकमराज ने बताया कि शनिवार को प्रभु की मंगला आरती के बाद पंचामृत अभिषेक और केसरिया और लाल वस्त्र जिसमें गोटा पत्ती का काम किया हुआ है विवाह दूल्हे का वेश धारण कराएंगे। शाम को तुलसी विवाह का आयोजन होगा। इस बार पहली बार शाम 5 बजे मां तुलसी की बिंदोली मंदिर पहुंचेगी। जिसमें तुलसी के परिवारजन बैंडबाजों के साथ बग्गी लेकर मंदिर पधारेंगे। संध्या आरती के बाद रात 8 बजे से प्रभु का तुलसी के साथ विवाह होगा।